Advertisement

Heart Attack Signs: कम उम्र में आ सकता है हार्ट अटैक, इन चीजों को न करें अनदेखा

पिछले कुछ वर्षों में युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है. जिसके पीछे का कारण युवाओं का गलत लाइफस्टाइल फॉलो करना माना जा रहा है. हम यहां बता रहे हैं कि किन चीजों के कारण युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है.

Heart Attack Signs
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • डायबिटीज के मरीजों को हार्ट अटैक खतरा 2 से 3 तीन गुना ज्यादा
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करके हार्ट की बीमारियों से दूर रह सकते हैं

सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक के मामले पहले सबसे अधिक बुजुर्गों में देखने को मिलते है, लेकिन हाल के वर्षों में इसे युवाओं में भी देखने को मिल रहा है. हार्ट अटैक जो पहले 60 साल से ऊपर के लोगों में देखने को मिलता था वो अब 30 से 40 साल के युवाओं को भी अपना शिकार बना रहा है. युवाओं में हार्ट अटैक होने के कई कारण हो सकते है. जिन्हें आप अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. जिसमें सबसे ज्यादा उनकी गलत लाइफस्टाइल को फॉलो करना माना जा रहा है. हम यहां बता रहे हैं कि किन चीजों के कारण कम उम्र में ही आपको हार्ट अटैक हो सकता है. 

अनहेल्दी डाइट
युवा अधिकतर हेल्दी डाइट के बजाय फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स का सबसे ज्यादा सेवन करते हैं. जो हार्ट अटैक से जुड़ी बीमारियों को खुला दावत देती है. वहीं फूड में फैट भी काफी ज्यादा होता है. जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. साथ ही दिल के लिए भी बहुत खतरनाक होता है. हार्ट अटैक से बचने के लिए इन सभी चीजों को अपनी डाइट से दूर करें. 

शारीरिक कसरत एकदम ना करना
रोजाना कुछ देर की कसरत करके आप कई बीमारियों से दूर रह कर सकते हैं. कई रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन लोगों की एक्टिविटी ना के बराबर होती है. वो मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज जैसी बीमारियों के चपेट में जल्दी आते हैं. इसलिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करके हार्ट की बीमारियों से दूर रह सकते हैं. 

मोटापा
किसी के भी शरीर में फैट या वसा का सही मात्रा में होना काफी जरूरी होता है. बॉडी में फैट अधिक होना हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण बन सकता है. यहीं फैट नसों को ब्लॉक करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है. जो हार्ट अटैक का बड़ा खतरा बन जाता है. 

डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 2 से 3 तीन गुना होता है. जो हाल के वर्षों में युवाओं में देखने को मिला है. अगर इसे सही समय पर कंट्रोल नहीं किया जाए तो शरीर में सूजन आने लगती है. जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आ सकती है. जो हार्ट अटैक का खतरा बन सकता है. 

हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक आने का सबसे बड़े कारणों में से एक माना जाता है. हाई ब्लड प्रेशर के चलते कई बार शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. जिसस असर हार्ट पर काफी पड़ता है और बहुत ज्यादा प्रेशर के कारण इससे अटैक भी सकता है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement