गुड़हल के लाल, सफेद, गुलाबी, पीले और नारंगी रंग के फूल सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं लगते बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. बालों के लिए तो गुड़हल का फूल रामबाण है. आयुर्वेद में गुड़हल को जपा नाम से भी जाना जाता है. गुड़हल सदियों से आयुर्वेद का बालों का रहस्य रहा है.
यदि आप बालों को झड़ने, सफेद होने और डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आपकी इस समस्या को गुड़हल का फूल दूर कर देगा. गुड़हल का फूल में मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीफंगल गुण बालों को पोषण देकर उन्हें घना, मजबूत, चमकदार और लंबा बनाते हैं. गुड़हला का फूल लगाने से नागिन की तरह काले-काले बाल लहराने लगते हैं. गुड़हल के फूलों की लुगदी बनाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है और बालों में चमक आती है. गुड़हल के फूलों के पेस्ट में आंवला के चूर्ण में मिलाकर लगाने से बाल लंबे समय तक काले रहते हैं. आइए जानते हैं बालों में गुड़हल का फूल लगाने का तरीका क्या है?
बालों को सुंदर, घना, काला और शाइनी बनाने के लिए कैसे करें गुड़हल का इस्तेमाल
1. गुड़हल की चाय: आप अपने बालों को मजबूत, सुंदर, घना, काला और शाइनी बनाने के लिए गुड़हल के फूल का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि आपके बाल अधिक झड़ रहे हैं तो आप गुड़हल की चाय यानी हिबिस्कस टी पी सकते हैं. यदि आप तीन से चार सप्ताह तक गुड़हल के सूखे फूलों को पानी में उबालकर पीएंगे तो बालों की झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी. गुड़हल की चाय पीने से बालों को अंदर से मजबूती और जड़ों को पोषण मिलता है.
2. गुड़हल का पेस्ट: यदि आप बालों के झड़ने से परेशान हैं, बालों की वृद्धि रूक गई है तो आप इस समस्या को दूर करने के लिए गुड़हल का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको गुड़हल के ताजे फूल, पत्तियों और ऐलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा. इसके बाद इस पेस्ट से सिर की त्वचा यानी स्कैलप पर लगाना होगा. फिर 30 मिटन के बाद बालों को पानी से धो लें. ऐसा करने से खून का प्रवाह बढ़ाता है और हेयर फॉलिकल्स मजबूत होता है.
3. तो सफेद बालों की समस्या हो जाएगी दूर: यदि आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो इसका इलाज भी गुड़हल में है. इसके लिए आपको एक बाउल में गुड़हल पाउडर, भृंगराज और आंवला पाउडर को बराबर मात्रा में डालना है और गुलाब जल की मदद से पेस्ट तैयार करना है. इस पेस्ट को सप्ताह में एक बार बालों पर लगाएं. इससे बालों का सफेद होना थम जाएगा क्योंकि यह पेस्ट मेलेनिन कोशिकाओं को पोषण देता है और सिर की त्वचा को ठंडक प्रदान करता है.
4. गुड़हल की पत्तियों का पेस्ट: यदि आप डैंड्रफ यानी रूसी और स्कैल्प में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो इसका का समाधान गुड़हल कर देगा. बस इसके लिए आपको गुड़हल की पत्तियों का पेस्ट बनाना होगा. इसके बाद इस पेस्ट में नीम का पानी या टी ट्री ऑयल को मिलाना होगा. फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट तक रखना होगा. इसके बाद शैम्पू और पानी से बालों को धोना होगा. ऐसा करने से स्कैल्प साफ हो जाती है और खुजली व जलन भी दूर हो जाती है.
5. गुड़हल का तेल: यदि आप बालों को सिल्की और शाइनी बनाना चाहते हैं तो आप गुड़हल के तेल का यूज कर सकते हैं. ताजे गुड़हल के फूलों को नारियल तेल में कुछ दिनों तक भिगोकर रखें. इसके बाद इसे छान लें और इस तेल से सप्ताह में दो बार सिर की मालिश करें. यह तेल बालों में नमी भरता है और प्राकृतिक चमक लाता है.