Advertisement

दांत दर्द है तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम

अगर दांत दर्द को शुरुआती स्तर पर अनदेखा किया जाए और यह बढ़कर मसूड़ों तक पहुंच जाए, तो ये सबसे खतरनाक हो जाता है. इस दर्द की वजह से आंख, कान , नाक और सर में भी दर्द होने लगता है.

दांत दर्द दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST
  • इन घरेलू नुस्खों से दांत दर्द में राहत मिलती है
  • किचन में रखे मामूली सामान से दांत का दर्द टीक हो सकता है.

वैसे तो शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होना तकलीफदेह होता है, लेकिन सारे दर्द में दांत का दर्द सबसे खतरनाक माना जाता है. दांत दर्द बढ़ने पर कान दर्द, सिर दर्द, गर्दन दर्द भी शुरू हो जाते हैं. दांत दर्द धीरे धीरे मसूड़ों तक पहुंच जाता है, और फिर इसे बर्दाशत करना बड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन शुरूआती दर्द में ही अगर दांत दर्द को काबू कर लिया जाए तो हम ये यातना भोगने से बच सकते हैं, शुरूआती दांत दर्द को रोकने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती, इसका उपचार आपके किचन में ही है. 

अगर आपके दांत में हल्का दर्द हो रहा है , या तेज  झंझनाहट हो रही हैतो आप अपनी रसोई से एक लौंग लेकर उसे उस दांत या दाढ़ के बीच दबा लें, इससे आपकी परेशानी दूर हो जाएगी. 

आप इस लौंग को चबाकर ना खाएं बल्कि टॉफी की तरह चूसते रहें.  ऐसा करने से आपका दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा और आप आराम से अपने दूसरे काम कर पाएंगे. 

गर्म पानी का इस्तेमाल

  • गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द में आराम मिलता है. इसके लिए आप एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें. 
  • अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, जिसमें दर्द हो रहा हो. इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं.  आपको तुरंत आराम मिलेगा. 

अमरूद के पत्ते का इस्तेमाल

  • अगर आपके घर में या आस-पास कहीं अमरूद का पेड़ है तो दांत में दर्द होने पर आप उस पेड़ से नए और साफ पत्ते तोड़ लें.  इन पत्तों को धुलकर साफ करें और फिर धीरे-धीरे चबाएं. 
  • अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत का दर्द ठीक हो जाता है,  क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं.  इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है. 

कच्ची प्याज से करें दांत का दर्द दूर

 

  • प्याज ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है.  दांत दर्द होने पर आप प्याज को छीलकर उसे काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें. 
  • अगर आपको इस तरह मुंह में प्याज का पीस रखने में परेशानी आ रही हो तो आप प्याज को कद्दूकस करके उसके रस में रुई को भिगोकर फोहा तैयार कर लें.  अब इस फोहे को दांत पर रख लें. आपको आराम मिलेगा. 

हींग से करें दांत का दर्द दूर

  • दांत दर्द दूर करने के लिए आप हींग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आप आधा चम्मच हींग लेकर इसे नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार करे.  
  • इस पेस्ट को बहुत हल्का-सा गर्म करें और फिर उस दांत पर लगा लें, जिसमें दर्द हो रहा हो.  आपको तुरंत आराम मिलेगा. 

ज्यादा तकिये का इस्तेमाल कर सर उठा कर सोने की कोशिश करें

नींद आने से यूं तो सभी दर्द कम होते हैं, लेकिन अगर आप दांत दर्द में ज्यादा तकियों को ले कर सर ऊपर उठा कर सोते हैं तो मसूड़ों में खून का प्रवाह बनने लगता है, क्योंकि फ्लैट लेटने से  प्रभावित दांत के आसपास ज्यादा खून जमा होने लगता है. जिससे दर्द और सूजन बढ़ने लगता है.

डिस्क्लेमर: खबर में दिए गए सुझाव जानकारी के लिए है. इसको मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर ना लें. बीमारी की हालत में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement