Ginger and Black Pepper for Cough: काली मिर्च और अदरक... पुरानी खांसी से मिलेगा तुरंत आराम

सर्दी हो या गर्मी, कई लोग पुरानी खांसी से परेशान रहते हैं. कई तरह की दवाओं का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्यादा फायदा नहीं होता है. एक घरेलू उपाय है, जिससे पुरानी खांसी से राहत मिल सकती है. काली मिर्च और अदरक के इस्तेमाल से पुरानी खांसी में आराम पाया जा सकता है. चलिए आपको तरीका बताते हैं.

dry cough
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

जब मौसम बदलता है तो खांसी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है. ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं. लोग इसका इलाज कराकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन उतनी जल्दी राहत नहीं मिलती है, जितनी उम्मीद होती है. पुरानी खांसी में एक घरेलू उपाय काम आ सकता है. इसकी मदद से पुरानी खांसी से राहत पाया जा सकता है. इस खास नुक्खे को बनाने के लिए किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जाता है.

नुस्खे में किन चीजों का होता है इस्तेमाल-
पुरानी खांसी और जुकाम से राहत पाने के लिए एक घरेलू उपाय असरदार हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है.

  • काली मिर्च
  • काला नमक
  • अजवाइन
  • छोटी इलायची
  • अदरक

कैसे तैयार करें नुस्खा?
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक चौथाई चम्मच काली मिर्च और एक चौथाई चम्मच काला नमक लेते हैं. इसके बाद उसमें 4 चम्मच कसा हुआ अदरक डालते हैं और इसमें 4-5 इलायची डालते  हैं. इन सभी को मिलाते हैं. इसके बाद गैस पर कढ़ाई में थोड़ा सा गुड़ डालते हैं और उसमें इन सभी चीजों को मिला देते है. इसको अच्छी तरह से पकाते हैं. अब इसको एक जार में रख लेते हैं.

क्या है नुस्खे का फायदा-
खांसी से राहत पाने के लिए इस नुस्खे को किचन में आसानी से बना सकते हैं. इसका इस्तेमाल सूखी और कफ वाली खांसी में किया जा सकता है. काली मिर्च में मौजूद गुण छाती में जमा कफ को पतला कर बाहर निकालने में मदद करते हैं. जबकि काला नमक सांस की नलियों को आराम देता है और जकड़न कम करता है. अजवाइन को छाती की जकड़न दूर करने और खांसी-जुकाम में फायदेमंद होता है. छोटी इलायची गले के संक्रमण को कम करने में मददगार होती है. जबकि अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने और सांस संबंधी समस्याओं में राहत देने में मदद करते हैं.

कैसे करें नुस्खे का इस्तेमाल?
इस तैयार मिश्रण को सुबह में 2 बार और रात को सोते समय इस्तेमाल करें. इसे आधा चम्मच गर्म पानी के साथ लेना चाहिए. इसके सेवन के 20 मिनट के भीतर खांसी से राहत मिलने लगेगी. अगर पुरानी खांसी है तो इसे 3 से 7 दिनों तक और जरूरत पड़ने पर 21 दिनों तक लिया जा सकता है. 10 साल से कम उम्र के बच्चों को ये नुस्खा नहीं देना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. GNTTV.COM इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED