आयुष्मान भारत योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों को सालाना 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. हर कोई चाहता है कि उसके पास आयुष्मान कार्ड हो. लेकिन कई लोगों को इसे बनवाना आसान नहीं लगता है. इस समस्या के समाधान के लिए ही केंद्र सरकार ने Ayushman Sarathi नाम का आधिकारिक व्हाट्सअप चैटबॉट लॉन्च किया है. इससे आयुष्मान योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी को घर बैठे लिया जा सकता है. अब आयुष्मान कार्ड बनवाना भी आसान हो गया है. इसे घर बैठे बनवा सकते हैं. चलिए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.
घर बैठे कैसे बनाएं आयुष्मान कार्ड?
अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अब घर बैठे आसानी से व्हाट्सअप से आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि WhatsApp की मदद से कैसे घर बैठे Ayushman Card बना सकते हैं.
आयुष्मान सारथी से क्या-क्या कर सकते हैं?
आयुष्मान सारथी को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) तैयार किया है. इस चैटबॉट से 24 घंटे सेवाएं मिलती हैं. इससे आयुष्मान योजना से जुड़ी हर जानकारी हासिल कर सकते हैं. इससे आयुष्मान कार्ड बनाने के अलावा कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं, eKYC कर सकते हैं. इसके साथ ही इसके जरिए आधार लिंक कर सकते हैं.
इस चैटबॉट से इलाज के खर्च के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके साथ ही पैनल में शामिल अस्पतालों की जानकारी जुटा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: