How To Identify Organic Tomato: ठेले पर कैसे करें देसी टमाटर की पहचान.. क्यों है ये हाइब्रिड से ज्यादा फायदेमंद, ऐसे खत्म करें कंफ्यूजन

देसी टमाटर को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये प्राकृतिक तरीके से उगाए जाते हैं और इनमें काफी न्यूट्रिएंट्स होते हैं. वहीं हाइब्रिड टमाटर केवल चमक के शानदार होता है, उसमें कोई खास न्यूट्रिएंट नहीं होता.

How To Identify Organic Tomato
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

आज के समय में बाजार में हर मौसम में तरह-तरह की फल और सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं. ऐसे में यह पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप क्या खरीदते हैं और क्या खाते हैं. टमाटर भी ऐसी ही एक आम लेकिन जरूरी सब्जी है, जो लगभग हर रसोई का हिस्सा होती है. चाहे सलाद हो, सब्जी हो या चटनी. टमाटर हर रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि बाजार में मिलने वाले टमाटर अलग-अलग आकार, रंग और बनावट के होते हैं? इसकी खरीदारी करते समय लोग सोचते हैं कि देसी टमाटर खरीद रहे हैं पर वह ज्यादातर हाइब्रिड होते हैं.
 
हाइब्रिड और देसी टमाटर का अंतर
देसी और हाइब्रिड टमाटर के बीच मुख्य अंतर उनके पैदा करके के तरीके में होता है. हाइब्रिड टमाटर दो अलग-अलग किस्मों को मिलाकर तैयार किए गए बीजों से उगाए जाते हैं. इन्हें लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के लिए उगाया जाता है. जिसमें कई बार रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल भी होता है. वहीं देसी टमाटर आम तरीके से उगाए जाते हैं और कई लोग इन्हें घर पर भी आसानी से उगा लेते हैं. देसी टमाटर का स्वाद और गुण इन्हें खास बनाते हैं.

देसी टमाटर क्यों माने जाते हैं ज्यादा हेल्दी?
देसी टमाटर को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये प्राकृतिक तरीके से उगाए जाते हैं और इनमें काफी न्यूट्रिएंट्स होते हैं. देसी टमाटर में विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनमे मौजूद लाइकोपीन शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है, जिससे स्किन और दिल दोनों स्वस्थ रहते हैं. देसी टमाटर में फाबर भी काफी होता है. हाइब्रिड टमाटरों की तुलना में देसी टमाटर में पोषक तत्वों का स्तर अधिक संतुलित माना जाता है.

रंग और आकार से करें पहचान
अगर आप टमाटर खरीदते समय थोड़ा ध्यान दें, तो आसानी से फर्क समझ सकते हैं. देसी टमाटर का रंग हल्का लाल या नारंगी होता है और इसका आकार एक जैसा नहीं होता. वहीं हाइब्रिड टमाटर गहरे लाल रंग के, चमकदार और लगभग एक जैसे आकार में मिलते हैं. इनका परफेक्ट लुक ही इन्हें बाजार में ज्यादा आकर्षक बनाता है.

स्वाद में दिखता है असली फर्क
स्वाद के आधार पर भी दोनों टमाटरों में अंतर साफ महसूस किया जा सकता है. देसी टमाटर में हल्की मिठास के साथ खट्टापन होता है और यह काफी रसीला होता है. इसके विपरीत, हाइब्रिड टमाटर का स्वाद सामान्य और हल्का होता है, न ज्यादा खट्टा, न ज्यादा मीठा. यही वजह है कि कई बार सब्जी में हाइब्रिड टमाटर उतना स्वाद नहीं दे पाता.

छिलके से पहचानने का आसान तरीका
टमाटर की पहचान का एक और आसान तरीका उसका छिलका है. देसी टमाटर का छिलका पतला और मुलायम होता है, जो आसानी से खाया जा सकता है. जबकि हाइब्रिड टमाटर का छिलका मोटा और सख्त होता है, जिसे खाते समय अलग से महसूस किया जा सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED