सिर्फ 21 दिनों में घट जाएगी पेट की चर्बी... बस अपना लें ये 7 आसान आदतें

खानपान, दिनचर्या और सोच में छोटे-छोटे बदलाव करके सिर्फ 21 दिनों में पेट की चर्बी में फर्क देखा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसी 7 आदतों के बारे में, जो तोंद घटाने में मददगार हो सकती हैं.

बैली फैट घटाने का तरीका
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती तोंद कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन चुकी है. मेडिकल रिसर्च के मुताबिक पेट की चर्बी का सीधा संबंध हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी बीमारियों से है. अक्सर लोग मानते हैं कि जिम जाए बिना या घंटों एक्सरसाइज किए बिना पेट की चर्बी कम नहीं हो सकती, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ आसान रोजमर्रा की आदतें इसमें कहीं ज्यादा असरदार साबित हो सकती हैं. खानपान, दिनचर्या और सोच में छोटे-छोटे बदलाव करके सिर्फ 21 दिनों में पेट की चर्बी में फर्क देखा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसी 7 आदतों के बारे में, जो तोंद घटाने में मददगार हो सकती हैं.

सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करें
दिन की शुरुआत अगर गुनगुने पानी में चिया सीड्स, इसबगोल या भीगे हुए अलसी के बीज मिलाकर की जाए, तो यह पाचन को दुरुस्त करता है. घुलनशील फाइबर पेट में जाकर फूलता है, जिससे भूख देर से लगती है और ओवरईटिंग से बचाव होता है. यह फैट के अवशोषण को भी धीमा करता है और दिनभर क्रेविंग कम रहती है.

रात का खाना जल्दी और हल्का रखें
पेट की चर्बी बढ़ने की एक बड़ी वजह देर रात खाना है. रिसर्च बताती है कि सोने से कम से कम तीन घंटे पहले डिनर कर लेना फैट मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद होता है. प्रोटीन और सब्जियों से भरपूर हल्का डिनर शरीर को ऊर्जा खर्च करने का मौका देता है, जिससे पेट के आसपास फैट जमा नहीं होता.

एक्टिव रहें
सीढ़ियां चढ़ना, फोन पर बात करते हुए टहलना या टीवी देखते समय स्ट्रेचिंग करना—ये सभी NEAT (नॉन-एक्सरसाइज एक्टिविटी थर्मोजेनेसिस) का हिस्सा हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, यह आदत पेट की चर्बी कम करने में अहम भूमिका निभाती है.

रसोई के मसालों का सही इस्तेमाल करें
भारतीय रसोई में मौजूद मसाले पेट की चर्बी घटाने में मदद कर सकते हैं. सुबह जीरा पानी पीना, खाने में हल्दी का इस्तेमाल और चाय में थोड़ी सी दालचीनी डालना शरीर की गर्मी बढ़ाता है. ये मसाले इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारते हैं, जिससे कमर के आसपास फैट जमने की संभावना घटती है.

डाइट में प्रोटीन शामिल करें
प्रोटीन पेट की चर्बी घटाने का प्राकृतिक तरीका है. दाल, पनीर, अंडे, स्प्राउट्स या चिकन को हर मील का हिस्सा बनाना मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है. प्रोटीन भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को कम करता है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स से दूरी बनी रहती है. यह मसल्स को सुरक्षित रखता है और ब्लड शुगर को भी संतुलित करता है.

तनाव कम करें
लगातार तनाव में रहने से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो पेट की चर्बी जमा करने में मदद करता है. रोज 10–15 मिनट गहरी सांस, ध्यान या शांत टहलने से तनाव कम किया जा सकता है. तनाव घटते ही फैट स्टोरेज की प्रक्रिया भी धीमी पड़ती है.

सही समय पर गहरी नींद लें
खराब नींद पेट की जिद्दी चर्बी की बड़ी वजह है. रात 10:30 से सुबह 6:30 बजे तक की नियमित नींद कोर्टिसोल और इंसुलिन को संतुलित रखती है. अच्छी नींद लेने से अगले दिन खाने के सही फैसले लेना आसान होता है और एनर्जी भी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED