Advertisement

Ayushman Card: बन गया आयुष्मान कार्ड, लेकिन अस्पताल वाले नहीं दे रहे फ्री इलाज! तो आप कर रहें हैं ये गलती... घर बैठे चेक करें, किस हॉस्पिटल में मिलेगा आपको कैशलेस इलाज

आयुष्मान कार्ड से भारत में कई परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिली है. लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग और परिवार हैं, जिन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं. इस कार्ड के बन जाने से वह समझते हैं कि कहीं भी किसी अस्पताल में, किसी भी बीमारी का इलाज करवा सकते हैं, जो कि गलत है. 

Ayushman Bharat Card
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

मौजूदा समय में अस्पताल में इलाज कराना काफी महंगा हो गया है. ऐसे में आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है. इस योजना के तहत एलिजिबल परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा मिलती है. लेकिन आयुष्मान कार्ड बन जाने का मतलब यह नहीं है कि आप किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकते हैं. इसके लिए आप जिस अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं, उसका योजना से जुड़ा होना जरूरी है.

कहां मिलता है मुफ्त इलाज?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लोगों को सूची में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है. इसका मतलब है कि योजना के नियमों के अनुसार कवर किए गए इलाज के लिए मरीज को अपनी जेब से पैसे नहीं देने पड़ते.

लेकिन हर अस्पताल और हर बीमारी का इलाज इस योजना में शामिल नहीं होता. इसलिए अस्पताल जाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि वहां आपकी बीमारी का इलाज आयुष्मान कार्ड से हो सकता है या नहीं.

घर बैठे ऑनलाइन चेक करें लिस्ट

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप अपने आसपास मुफ्त इलाज वाले अस्पतालों की जानकारी चाहते हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन लिस्ट देख सकते हैं. इसके लिए इन आसान तरीकों को अपनाएं

  • सबसे पहले https://hospitals.pmjay.gov.in विजिट करें.
  • यहां अस्पताल खोजने का ऑप्शन चुनें.
  • अपने राज्य और जिले की जानकारी फिल करें.
  • जरूरत के अनुसार सरकारी या निजी अस्पताल का ऑप्शन चुनें.
  • अगर किसी खास बीमारी का इलाज चाहिए, तो उस डिपार्टमेंट या इलाज की जानकारी भरें.
  • अब सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें.

इतना सब करने के बाद आपको आराम से स्क्रीन पर योजना से जुड़े अस्पतालों की लिस्ट दिखाई देगी. इसमें अस्पताल का नाम और पता देखकर अपनी जरूरत के अनुसार अस्पताल चुन सकते हैं.

कार्ड से कितने रुपए तक का इलाज होता है?

इस योजना के तहत परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मिलता है. यह अमाउंट पूरे परिवार के लिए होता है, हर मेंबर के लिए अलग-अलग नहीं. इलाज की सुविधा योजना में तय नियमों और अस्पताल में मौजूद सेवाओं पर डिपेंड करती है.

अस्पताल जाने से पहले जरूर करें ये काम

अस्पताल जाने से पहले फोन करके पता कर लें कि वहां आयुष्मान कार्ड एक्सेप्ट किया जा रहा है या नहीं. साथ ही, अपनी बीमारी के इलाज की सुविधा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में भी पूछें. आप आयुष्मान भारत योजना की हेल्पलाइन 14555 पर कॉल करके भी और जानकारी पा सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement