Advertisement

Processed Food: क्या प्रोसेस्ड फूड सेहत के लिए खतरनाक है? जानें एक्सपर्ट्स का क्या कहना है

यूएस बेस्ड डॉक्टर रॉबर्ट डीबीएस ने एक वीडियो में प्रोसेस्ड फूड को 'फेक फूड' करार दिया है. उन्होंने दो महीने पुराने बर्गर और पिज्जा के नमूने दिखाए, जो बिना सड़े-गले थे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रोसेस्ड फूड का सेवन मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है. डॉ. गीतिका चोपड़ा ने हेल्दी डाइट के महत्व पर जोर दिया.

Processed Food
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2025,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, प्रोसेस्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि यह फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा कर रहा है. यूएस बेस्ड डॉक्टर रॉबर्ट डीबीएस ने एक वीडियो में प्रोसेस्ड फूड को 'फेक फूड' करार दिया है. उन्होंने दो महीने पुराने बर्गर और पिज्जा के नमूने दिखाए, जो बिना सड़े-गले थे. डॉ. रॉबर्ट का कहना है कि यह फूड प्रिजर्वेटिव्स से भरे होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जो फूड खुद से डिकम्पोज नहीं हो पा रहा है, वह हमारे शरीर में कैसे पचेगा?

खतरनाक है प्रोसेस्ड फूड-
दुनिया के आठ देशों में हुई एक रिसर्च के अनुसार, प्रोसेस्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से असामयिक मौत का खतरा बढ़ जाता है. कोलंबिया, चिली, मेक्सिको, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में 2.4 करोड़ लोगों पर यह शोध किया गया. निष्कर्ष में पाया गया कि इन फूड्स का सेवन करने वाले देशों में असामयिक मौत का आंकड़ा अधिक है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स-
डॉ. राजीव रंजन, डॉ. गौरव जैन, डॉ. स्नेहा शर्मा और डॉ. गीतिका चोपड़ा ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए है. डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि बच्चों में ओबेसिटी और फैटी लिवर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. डॉ. गौरव जैन ने गट हेल्थ पर प्रोसेस्ड फूड के नकारात्मक प्रभावों को समझाया. डॉ. स्नेहा शर्मा ने बताया कि प्रोसेस्ड फूड का सेवन मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है. डॉ. गीतिका चोपड़ा ने हेल्दी डाइट के महत्व पर जोर दिया.

हेल्दी डाइट के लिए सुझाव-
विशेषज्ञों ने हेल्दी डाइट के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

  • प्रोसेस्ड फूड के बजाय ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें.
  • पैकेट पर लगे लेबल को पढ़ें और ज्यादा सामग्री वाले फूड प्रॉडक्ट से बचें.
  • चीनी और नमक की मात्रा को संतुलित रखें.
  • हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन हेल्दी और बैलेंस डाइट लें.
  • बच्चों को प्रोसेस्ड स्नैक्स की बजाय हेल्दी स्नैक्स दें.

फेक फूड के विरुद्ध युद्ध में, हमें अपने खानपान की आदतों को सुधारने की जरूरत है. हेल्दी डाइट अपनाकर हम अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement