Tej Patta Benefits: हेल्दी ड्रिंक से लेकर मच्छर भगाने तक... किचन के तेज पत्ता के फायदे

हर किचन में मिलने वाला तेज पत्ता सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के साथ कई और फायदे पहुंचाता है. तेज पत्ते का इस्तेमाल अलमारी या कमरे से आने वाली बदबू को दूर करने में भी किया जाता है. तेज पत्ते का इस्तेमाल हेल्दी ड्रिंक तैयार करने में भी किया जाता है. इससे पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

Bay leaf
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

हर घर के किचन में मसालों का इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं होता है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं का समाधान में भी किया जाता है. किचन में मौजूद एक ऐसा ही मसाला है, जिसका नाम तेज पत्ता है. तेज पत्ता से सब्जियों का स्वाद बढ़ जाता है. इसके साथ ही ये कई घरेलू कामों में फायदेमंद होता है. चलिए तेज पत्ता के फायदे के बारे में बताते हैं.

दीवारों की सीलन दूर में मददगार-
तेज पत्ते का इस्तेमाल घर में आने वाली सीलन और बदबू को दूर करने के लिए किया जा सकता है. कई बार देखा जाता है कि घर में अलमारी या दराज में नमी की वजह से अजीब सी गंध आने लगती है. ऐसे में घर में रहना मुश्किल होने लगता है. ऐसे में इन दराजों या अलमारी में 3-3 तेज पत्ता रख दें, इससे बदबू की समस्या खत्म हो जाती है.

नींद आने में मददगार- 
अगर किसी व्यक्ति को तनाव से नींद नहीं आ रही है या नींद आने में परेशानी हो रही है तो सोने वाली जगह के पास कुछ तेज पत्ता रख दें. इसकी सुगंध से मन शांत होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.

हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं-
तेज पत्ते का इस्तेमाल हेल्दी ड्रिंक तैयार करने में भी किया जाता है. इससे पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. इसके लिए एक गिलास लें. उसमें 2-3 तेज पत्ता डालें. इसके साथ ही उसमें जीरा, दालचीनी, अदरक डालें और इसे 10 मिनट उबालें. इसके बाद पानी को छानकर उसमें नींबू और शहद मिलाएं. अब इस पानी को आप पी सकते हैं. इससे सेहत को कई फायदे होंगे.
 
मच्छर भगाने में आता है काम-
मच्छरों और कीड़ों को भगाने के लिए तेज पत्ता एक आसान उपाय हो सकता है. इसके लिए सूखे तेज पत्तों को जलाने से उनके धुआं से मच्छर भगाने में मदद मिलती है. तेज पत्ते की गंध कीड़े-मकोड़ों को पसंद नहीं आती, जिससे वे दूर भागते हैं. यह तरीका बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के मच्छरों को भगाने में मददगार हो सकता है.

चावल-दाल में कीड़े लगने से बचाने का उपाय-
अनाज, दाल, चावल और आटे को कीड़ों से बचाने के लिए भी तेज पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. अगर हर डिब्बे में 3-4 तेज पत्ते रख दिए जाएं तो उनमें कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है. कई लोग चीनी के डिब्बे में भी तेज पत्ते रखते हैं, ताकि नमी और कीड़ों से बचाव हो सके.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED