चिपचिपा कोलेस्ट्रॉल क्या है? यह आपके दिल को किस तरह नुकसान पहुंचाता है?

Tips to Control Cholesterol: शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल होता है उससे दिल की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप काली चाय पी सकते हैं. इसके अलावा, आप कम तला हुआ खाना खा सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST
  • शरीर में होते हैं दो तरह के कोलेस्ट्रॉल 
  • बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल को पहुंचाता है नुकसान

आज के समय में दिल की बीमारी की बड़ी वजह लोगों में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल है. ये एक समय में इतना बढ़ जाता कि फिर इसे काबू करना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर ये कंट्रोल से बाहर हो जाता है तो ये आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है. बताते चलें कि कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ है जो शरीर में पाया जाता है. यह हमारे शरीर के कई हिस्सों के लिए काफी जरूरी है. हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल 3.6 से 7.8 मिलीमोल्स प्रति लीटर के बीच होता है. अगर इससे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल है तो इसका मतलब है कि वह हाई कोलेस्ट्रॉल है. 

शरीर में होते हैं दो तरह के कोलेस्ट्रॉल 
 
बता दें कि अगर शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल होता है उससे दिल की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. हालांकि, कोलेस्ट्रॉल केवल खराब ही नहीं होता है ये अच्छा भी हो सकता है. हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं. एक लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहलाता है तो दूसरा हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) कोलेस्ट्रॉल. इसमें लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन को ‘बुरा कोलेस्ट्रॉल’ के रूप रूप में जाना जाता है. ये ज्यादा बढ़ जाए तो व्यक्ति के शरीर में खून का प्रवाह सुचारु रूप से नहीं हो पाता. यह कोरोनरी हार्ट डिसीजेज और स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण बन सकता है. 

वहीं, हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) को ‘अच्छा कोलेस्ट्रॉल’ के रूप में जाना जाता है. ये दिल बीमारियों से बचाने में और स्ट्रोक को रोकने में मदद करता है.

 कैसे करें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल?

-ब्लैक टी- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप काली चाय (ब्लैक टी) पी सकते हैं. चाय में कैटेचिन पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. इसके साथ आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं. 

ओट्स- अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप नाश्ते के लिए ओटमील खा सकते हैं. नाश्ते में रोजाना ओट्स खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को 5.3 फीसदी तक कम कर सकता है. 

-नाशपाती- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने नाशपाती भी बेहतर विकल्प है. ये आपके शरीर में जमा हुए एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देते हैं. इसके अलावा आप केला, संतरा और सेब भी खा सकते हैं. 

-वेजिटेबल ऑयल- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में वेजिटेबल ऑयल फायदेमंद हो सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED