Advertisement

फ्री में 98 साल की महिला का कैंसर इलाज, मुख्यमंत्री सेहत योजना से बदली जिंदगी

पंजाब के मोगा में 98 साल की बुजुर्ग महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत फ्री में इलाज मिला. महिला कैंसर से पीड़ित थी. जिसका इस योजना के तहत इलाज किया गया. मुख्तियार कौर इस योजना का लाभ उठाने वाली सबसे सीनियर लाभार्थियों में से एक है.

Treatment of a 98-year-old woman
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

पंजाब में भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना का फायदा आम लोगों को मिल रहा है. इस योजना के तहत मोगा में 98 साल की महिला को मुफ्त में कैंसर इलाज मिला है. सरकार इस योजना के तहत समाज के सबसे कमजोर वर्गों को बिना किसी आर्थिक बोझ के समय पर इलाज देने में जुटी है.

98 साल की बुजुर्ग का इलाज-  
योजना की सबसे सीनियर लाभार्थियों में से एक मुख्तियार कौर को कीमोथेरेपी से संबंधित विशेष इलाज मिला है. जिसका पूरा खर्च सेहत कार्ड के तहत उठाया गया. अस्पताल में बेतहरीन दवाएं औऱ मेडिकल सुविधाएं दी गई. डॉक्टरों ने लगातार निगरानी की और जरूरी दवाएं दी. अस्पताल में सेहत कार्ड की पुष्टि होते ही इलाज बिना किसी देरी के शुरू कर दिया गया, जिससे देखभाल की निरंतरता बनी रही.

योजना के तहत समय पर इलाज हो रहा सुनिश्चित- स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सेहत योजना यह सुनिश्चित कर रही है कि पंजाब के बुजुर्ग मरीजों को बिना किसी आर्थिक कठिनाई के समय पर और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिलें, साथ ही उनकी गरिमा भी बनी रहे. जीवन के इस चरण में इलाज तक पहुंच अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह योजना परिवारों को आत्मविश्वास के साथ यह देखभाल सुनिश्चित करने में सक्षम बना रही है.

10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज-
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हर परिवार को हर साल 10 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर मिलता है. जिससे लाभार्थी पंजाब भर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर सकते हैं.

अब तक 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी-
अब तक 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं और लाभार्थी 900 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में 2300 से अधिक उपचार पैकेजों के तहत इलाज पा रहे हैं. पंजाब सरकार नागरिकों को निर्धारित केंद्रों पर सेहत कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि वे इस योजना के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement