Advertisement

Menstrual Leave: बिहार और केरल के बाद उड़ीसा में भी 1 दिन की पीरियड लीव, दुनिया के इन देशों में भी मिलती है मेंस्ट्रुअल लीव

कुछ महिलाओं को पीरियड में इतना ज्यादा दर्द होता है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी पड़ जाती है. कुछ महिलाओं के लिए तो पीरियड के पहले दो दिन बेहद दर्दनाक होते हैं.

menstrual leave
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST
  • कई महिलाओं को पीरियड में दर्द
  • दुनिया के इन देशों में भी मिलती है मेंस्ट्रुअल लीव

उड़ीसा सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन की पीरियड लीव की घोषणा की है. ये सुविधा सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगी. इस पहल का मकसद महिलाओं का कल्याण और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. 

महिला कर्मचारी पीरियड्स के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं, लेकिन यह छुट्टी ऑप्शनल होगी. उड़ीसा से पहले बिहार और केरल में भी महिलाओं को पीरियड लीव मिलती है. बिहार पहला राज्य था जिसने अपनी महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव का हक दिया था. बिहार में 1992 से कानून है कि राज्य सरकार की महिला कर्मचारी हर महीने दो दिन की मेन्स्ट्रुअल लीव ले सकती है.

कुछ महिलाओं के लिए दर्दनाक अनुभव
पीरियड एक नेचुरल बायोलॉजिक प्रोसेस है लेकिन कई महिलाओं के लिए ये दर्दनाक भी होता है. अध्ययनों से पता चला है कि लगभग 20-90% महिलाओं को पीरियड में किसी न किसी तरह का दर्द होता है, जोकि उनके दैनिक कामकाज पर प्रभाव डाल सकता है. 3% से 8% महिलाओं के लिए ये दर्द बहुत गंभीर होता है. कुछ महिलाओं को इतना ज्यादा दर्द होता है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी पड़ जाती है. कुछ महिलाओं के लिए तो पीरियड के पहले दो दिन बेहद दर्दनाक होते हैं.

भारत में पीरियड लीव का मुद्दा लंबे वक्त से बहस और विवाद का विषय रहा है. लेकिन दुनिया के कई देशों में पेड मेंस्ट्रुअल लीव दी जाती है. भारत में पीरियड लीव को लेकर कोई राष्ट्रीय कानून नहीं है.

कई महिलाओं को पीरियड में दर्द
हर महिला की शारीरिक बनावट अलग-अलग है. ज्यादातर महिलाओं का मेन्स्ट्रुअल साइकल 28 दिनों का होता है. लेकिन किसी-किसी को 21 से 35 दिनों में भी पीरियड आ सकते हैं. कई महिलाओं को पीरियड में दर्द के साथ-साथ उल्टी, मतली, सिर्ददर्द, पैरदर्द, कमर दर्द जैसी कई शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है. यही कारण है कि इस मुश्किल दिनों में आराम की बेहद जरूरत होती है.

इन देशों में दी जाती है मेन्स्ट्रुअल लीव
स्पेन में महिलाएं सालभर में 4 दिन की पीरियड लीव ले सकती हैं. साउथ कोरिया में भी पीरियड लीव को लेकर कानून बने हैं. लेकिन यहां की महिलाओं को अनपेड लीव दी जाती है. फिलीपींस में महीने में 2 दिन की पीरियड लीव दी जाती है. वियतनाम में पीरियड लीव तीन दिन की है, कोई महिला चाहे तो इसे ले सकती है. वहीं ताइवान में एक साल में तीन दिन की मेन्स्ट्रुअल लीव दी जाती है. जापान की कंपनियां महिलाओं को पीरियड लीव देने से मना नहीं कर सकतीं. यहां 1947 से इसे लेकर कानून है. अफ्रीका में जाम्बिया इकलौता ऐसा देश है जहां 2015 से पीरियड लीव अनिवार्य है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement