Advertisement

देश की 85 प्रतिशत आबादी को मिली कोविड टीके की एक खुराक, अब तक लगायी जा चुकी हैं 128.66 करोड़ डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश की पात्र आबादी के 85 प्रतिशत से ज्यादा को कोविड टीके की पहली खुराक लगने पर बधाई दी. अब तक देश में 128.66 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं. 

भारत में कोरोना टीकाकरण
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 06 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST
  • देश में 128.66 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं. 
  • 50 प्रतिशत से अधिक आबादी फुली वैक्सीनेटेड.

भारत में 85 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत की 85 प्रतिशत से ज्यादा योग्य वयस्क आबादी को COVID-19 वैक्सीन का पहला डोज मिल गया है. अब तक देश में 128.66 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को शाम सात बजे तक 71 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. इससे पहले सोमवार दोपहर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश की पात्र आबादी के 85 प्रतिशत से ज्यादा को कोविड टीके की पहली खुराक लगने पर बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया, "एक और दिन, एक और मील का पत्थर. पात्र आबादी के 85 प्रतिशत को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी जी के 'सबका प्रयास' के मंत्र के साथ, भारत COVID 19 के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से आगे बढ़ रहा है." 

इससे पहले डॉ मनसुख मंडाविया ने रविवार को बताया था कि भारत की 50 प्रतिशत से अधिक योग्य वयस्क आबादी कोरोना के खिलाफ फुली वैक्सीनेटेड है. देश की 50 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी का COVID-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, भारत के टीकाकरण अभियान ने एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है. महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए इस गति को बनाए रखना महत्वपूर्ण है. भारत का टीकाकरण अभियान एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करता है. COVID-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए इस गति को बनाए रखना महत्वपूर्ण है. और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग सहितसभी COVID-19  प्रोटोकॉल का पालन करते रहें."

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement