Advertisement

Samastipur Free Medical Camp: सैकड़ों गरीब मरीजों का फ्री में इलाज, मुफ्त में बांटी गई दवाइयां, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर राजभूषण चौधरी ने भी किया चेकअप

समस्तीपुर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों गरीब मरीजों के इलाज मुफ्त में किया गया. फ्री में दवाइयां भी दी गईं. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉक्टर राजभूषण चौधरी ने भी मरीजों का इलाज किया. जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ आंख-कान और नाक के डॉक्टर भी मौजूद रहे.  

Free Medical Camp
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

डॉक्टर को भगवान का रूप दिया गया है. इसी भगवान के भरोसे कई मरीजों को नई जिंदगी मिलती है. कुछ ऐसे मरीज होते हैं, जो गरीबी के कारण अपना इलाज समय पर नहीं करवा पाते. इसका नतीजा होता है कि वो धीरे-धीरे गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं. ऐसे ही मरीजों के लिए भगवान बनकर डॉक्टरों की टीम ने बिहार के समस्तीपुर के सुदूर देहात इलाके में फ्री मेडिकल कैंप लगाया. यहां सैकड़ों की संख्या में गरीब मरीजों का इलाज हो पाया. इन्हें मुफ्त में जांच साथ दवाइयां भी दी गईं. इसके बाद सभी के चेहरे खिल उठे थे.

फ्री मेडिकल कैंप की रही यह खास बात
इस फ्री मेडिकल कैंप की खास बात यह रही कि पेशे से डॉक्टर रहें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने भी एप्रोन पहनकर गरीब मरीजों का इलाज किया. बता दें कि समस्तीपुर जिले के प्रसिद्ध डॉक्टर मनोज कुमार ने गरीब मरीजों का मुफ्त में इलाज करने की बात सोंची. इसके लिए अन्य डॉक्टरों से संपर्क किया. जिसका नतीजा हुआ कि जरनल फिजिशियन, अर्थों गायनिक (महिला डॉक्टर), आई स्पेशलिस्ट के साथ अन्य विधा के डॉक्टरों की टीम के साथ मालिनगर में फ्री मेडिकल कैंप लगाया जा सका.

इन डॉक्टरों ने मरीजों का किया फ्री में इलाज 
फ्री मेडिकल कैंप का शुभारंभ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी ने किया. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में गरीब मरीजों की लाइन लग गई. यह देख मंत्री जी भी कहा रुकने वाले थे, उन्होंने एप्रोन पहना और मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया. इस फ्री मेडिकल कैंप में काफी संख्या में लोगों का इलाज किया गया. जांच के बाद मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह और निःशुल्क दवा दी गई. फिर मरीजों के चेहरे पर राहत दिखाई दी है. शिविर में विभिन्न रोगों के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीसी कर्ण, आंख, कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमलेन्दु पांडे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. सरोज कुमार, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अमरदीप एवं डॉ. अभिषेक झा, जनरल फिजिशियन डॉ. रोहित कुमार सहित डॉ. मनोज कुमार सिंह की पूरी मेडिकल टीम ने मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं. इस मेडिकल कैंप से काफी गरीब मरीजों के साथ उनके परिजनों को राहत मिली है. यही कारण है कि लोग डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement