Advertisement

उम्र के हिसाब से शरीर को कितना प्रोटीन चाहिए? जानिए बच्चों से बुजुर्गों तक की रोजाना सही मात्रा और आसान सोर्स

रोज की डाइट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करना जरूरी है. हालांकि, हर व्यक्ति को एक जैसी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत नहीं होती. उम्र, वजन और शारीरिक गतिविधि के हिसाब से इसकी जरूरत बदलती रहती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उम्र के हिसाब से कितना प्रोटीन लेना चाहिए.

protien
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम नहीं करता, बल्कि हड्डियों, त्वचा, बालों और शरीर के टिश्यू की मरम्मत में भी अहम भूमिका निभाता है. इसके अलावा कई हार्मोन और एंजाइम बनाने के लिए भी प्रोटीन जरूरी होता है. इसलिए रोज की डाइट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करना जरूरी है. हालांकि, हर व्यक्ति को एक जैसी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत नहीं होती. उम्र, वजन और शारीरिक गतिविधि के हिसाब से इसकी जरूरत बदलती रहती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उम्र के हिसाब से कितना प्रोटीन लेना चाहिए.

बच्चों को कितने प्रोटीन की जरूरत?
बचपन में शरीर तेजी से बढ़ता है, इसलिए इस दौरान प्रोटीन की जरूरत काफी अहम होती है. सामान्य तौर पर 1 से 3 साल के बच्चों को करीब 13 ग्राम और 4 से 8 साल के बच्चों को लगभग 19 ग्राम प्रोटीन रोजाना चाहिए. बच्चों की डाइट में दाल, दूध, दही, पनीर, अंडा, सोया और नट्स जैसे पौष्टिक विकल्प शामिल किए जा सकते हैं.

किशोरों को चाहिए ज्यादा प्रोटीन
किशोरावस्था में शरीर और मांसपेशियों का तेजी से विकास होता है. 14 से 18 साल के लड़कों को करीब 52 ग्राम, जबकि लड़कियों को लगभग 46 ग्राम प्रोटीन रोजाना की जरूरत मानी जाती है. जो बच्चे खेल या नियमित एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें इससे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत हो सकती है.

स्वस्थ वयस्क के लिए कितनी मात्रा?
एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्रोटीन की जरूरत शरीर के वजन के हिसाब से तय की जा सकती है. आमतौर पर प्रति किलोग्राम वजन पर करीब 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत मानी जाती है. यानी 60 किलो वजन वाले व्यक्ति को करीब 48 ग्राम प्रोटीन रोजाना चाहिए. हालांकि, जिम करने वाले लोगों, एथलीट्स, गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं की जरूरत अलग हो सकती है.

बढ़ती उम्र में भी प्रोटीन जरूरी
उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत और मांस कम होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में बुजुर्गों की डाइट में पर्याप्त प्रोटीन होना जरूरी है. दाल, चना, राजमा, सोया, दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली, चिकन और नट्स इसके अच्छे स्रोत हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement