Advertisement

कोविशील्ड की 20 से 30 मिलियन खुराक निर्यात को तैयार सीरम इंस्टीट्यूट, सरकार के निर्देशों का इंतजार

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कोविशील्ड के उत्पादन को बढ़ाने और इस दौरान उनके सामने आई चुनौतियों पर इंडिया टुडे से बात की. उन्होंने बताया कि संस्था 20 से 30 मिलियन वैक्सीन की खुराक निर्यात करने के लिए तैयार है.

Serum Institute ready to export 20-30 million doses
सुरभि शुक्ला
  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST
  • 20 से 30 मिलियन खुराक निर्यात करेगा एसआईआई 
  • बच्चों के लिए अपना टीका कोवोवैक्स लाएगा इंस्टीट्यूट
  • कच्चे माल की नहीं है कोई कमी - पूनवाला

भारत ने अपने निर्धारित समय से पहले देशवासियों को 100 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक देने का लक्ष्य पूरा कर लिया. इस दौरान सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कोविशील्ड के उत्पादन को बढ़ाने और इस दौरान उनके सामने आई चुनौतियों पर इंडिया टुडे से बात की.

पूनावाला ने कहा, "मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हम इतनी तेजी से इस मुकाम तक पहुंचेंगे. हमने एक प्रमुख भूमिका निभाई है, लेकिन यह सब  स्वास्थ्य कर्मियों और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व के साथ ही मुमकिन हो पाया. मंत्रालयों और सरकार एजेंसियों ने अनुमति लेने में हमारी मदद की. यह सब एक साल पहले अकल्पनीय था."

20 से 30 मिलियन खुराक निर्यात करेगा एसआईआई 
उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) अभी कोविशील्ड की 20 से 30 मिलियन (200 से 300 लाख) खुराक का निर्यात कर सकता है. हम इस संबंध में अभी सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं. 

बच्चों के लिए अपना टीका कोवोवैक्स लाएगा इंस्टीट्यूट
उन्होंने बताया कि कंपनी फरवरी से मार्च, 2022 के बीच बच्चों के लिए अपना टीका कोवोवैक्स लॉन्च करने का प्लान बना रही है. Covovax पीडियाट्रिक वैक्सीन ट्रायल में दस साइटों को सूचीबद्ध किया गया है. कुछ स्थलों पर 12से 17 वर्ष और कुछ पर 7 से 11 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को खुराक दी गई है. वहीं 2-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को अभी शामिल किया जाना बाकी है. 

चौगुनी हुई उत्पादन क्षमता
वैक्सीन के उत्पादन में आ रही मुश्किलें और कच्चे माल की कमी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोविशील्ड के लिए एसआईआई की उत्पादन क्षमता अब चौगुनी हो गई है. अभी हम 220 मिलियन वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं. अक्टूबर तक यह आंकड़ा 240 मिलियन खुराक हो जाएगा.

डब्ल्यूएचओ समर्थित प्लेटफॉर्म COVAX को कोविशील्ड के निर्यात की बात पर पूनवाला ने कहा, “हम अभी भी भारत सरकार से उचित दिशा की प्रतीक्षा कर रहे हैं. जिसके अनुसार हमारी उत्पादन क्षमता और भारत की मांग के आधार पर हम कोवैक्स को प्रति माह 20 से 30 मिलियन कोविड-19 वैक्सीन खुराक निर्यात करने में सक्षम होंगे. जनवरी आने तक ये संख्या और बढ़ जाएगी.”

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement