गर्मी का मौसम सिर्फ त्वचा ही नहीं, बालों के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है. गर्म हवा, कम नमी बालों को रूखा और कमजोर बना देती है. इसके कारण सुबह उठते समय बाल उलझे हुए, बेजान और टूटने की समस्या आम हो जाती है. आमतौर पर लोग शैंपू, कंडीशनर और हेयर ऑयल पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन जिस तकिए के कवर पर हम रात भर सोते हैं, वह भी बालों की सेहत पर बड़ा असर डालता है. सही पिलोकेस का चुनाव बालों को टूटने और उलझने से काफी हद तक बचा सकता है.
बालों के लिए पिलोकेस का मटेरियल क्यों है जरूरी?
रात में लगभग 7 से 8 घंटे तक हमारे बाल तकिए के कवर से रगड़ खाते रहते हैं. अगर कपड़ा ज्यादा खुदरा या ज्यादा नमी सोखने वाला है तो यह बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर सकता है और बालों को कमजोर बना सकता है. सही फैब्रिक बालों में घर्षण कम करता है और उन्हें स्मूद व मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.
कॉटन पिलोकेस बालों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है?
कॉटन के रेशे थोड़े खुरदरे होते हैं, इसलिए सोते समय बालों में ज्यादा रगड़ पैदा होती है. इससे बालों की बाहरी परत यानी क्यूटिकल खराब हो सकती है, जिससे फ्रिज, उलझन और टूटने की समस्या बढ़ जाती है.
कॉटन आसानी से नमी सोख लेता है. यही वजह है कि तौलिए कॉटन के बनाए जाते हैं. लेकिन तकिए के कवर के रूप में यह बालों की प्राकृतिक नमी और तेल को भी सोख सकता है, जिससे बाल और ज्यादा सूखे और कमजोर हो जाते हैं.
कॉटन की सतह पर बाल आसानी से फंस जाते हैं, जिससे सुबह बाल ज्यादा उलझे हुए मिलते हैं. बार-बार कंघी करने से भी बाल टूटने लगते हैं.
हालांकि कॉटन पिलोकेस सस्ते, टिकाऊ और आसानी से धोए जा सकते हैं, लेकिन बालों को टूटने से बचाने के लिए यह हमेशा बेहतर विकल्प नहीं होते.
सिल्क पिलोकेस बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?
सिल्क की सतह बेहद मुलायम होती है. इस पर बाल आसानी से फिसलते हैं, जिससे रगड़ कम होती है और बाल कम उलझते व टूटते हैं.
सिल्क कॉटन की तरह नमी नहीं सोखता. इससे बालों का प्राकृतिक तेल बना रहता है और बाल ज्यादा हाइड्रेटेड रहते हैं.
जिन लोगों के बाल घुंघराले, फ्रिज़ी या केमिकल ट्रीटेड होते हैं, उनके लिए सिल्क पिलोकेस खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है.
सिल्क बालों को खींचना नहीं है, इसलिए ब्लो-ड्राय या कर्ल जैसी हेयरस्टाइल भी रातभर में ज्यादा खराब नहीं होती.
कौन सा पिलोकेस चुनना चाहिए?
जब हवा पहले से ही बालों को रूखा बना देती है, तब सिल्क पिलोकेस ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. यह बालों में घर्षण कम करता है और उनकी नमी बनाए रखने में मदद करता है. वहीं कॉटन आरामदायक तो है, लेकिन अगर बाल पहले से सूखे और कमजोर हैं तो यह समस्या को बढ़ा सकता है.
ये भी पढ़ें: