Menopause के बाद क्यों आने लगते हैं चक्कर और लड़खड़ाहट? जान लें इसकी वजह और बचाव के तरीके

कई महिलाएं चलने के दौरान लड़खड़ाहट, चक्कर आना, संतुलन बिगड़ना या शरीर का समन्वय कम होने जैसी समस्याओं का अनुभव करती हैं. हालांकि, इन लक्षणों को हार्मोनल बदलावों से जोड़कर नहीं देखा जाता, इसलिए महिलाएं अक्सर इसकी असली वजह नहीं समझ पातीं.

Does menopause really make women re-evaluate their marriage?
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

मेनोपॉज का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के मन में हॉट फ्लैश, रात में पसीना आना, मूड स्विंग और नींद की समस्या जैसे लक्षण आते हैं. लेकिन कई महिलाओं को इस दौरान एक ऐसी परेशानी भी होती है, जिस पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता. कई महिलाएं चलने के दौरान लड़खड़ाहट, चक्कर आना, संतुलन बिगड़ना या शरीर का समन्वय कम होने जैसी समस्याओं का अनुभव करती हैं. हालांकि, इन लक्षणों को हार्मोनल बदलावों से जोड़कर नहीं देखा जाता, इसलिए महिलाएं अक्सर इसकी असली वजह नहीं समझ पातीं.

बता दें कि, मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटने लगता है. इसका असर शरीर के कई ऐसे हिस्सों पर पड़ता है, जो संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. एस्ट्रोजन मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने में भी मदद करता है. इसकी कमी से शरीर का तालमेल, जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता और खड़े रहने का संतुलन प्रभावित हो सकता है. इसके साथ ही नींद पूरी न होना, थकान, चिंता और मांसपेशियों का कमजोर होना भी इस समस्या को बढ़ा सकता है. कई महिलाओं को चलते समय, सीढ़ियां चढ़ते हुए या अचानक खड़े होने पर असंतुलन महसूस होता है.

संतुलन कैसे रखें बेहतर?
मेनोपॉज के दौरान नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है. वजन उठाने वाले व्यायाम, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, और बैलेंस एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन बेहतर रहता है.

इसके अलावा रोजाना पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन लेना चाहिए, ताकि हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहें. अच्छी नींद लेना, भरपूर पानी पीना और रोज थोड़ा-बहुत शारीरिक काम करना भी जरूरी है. अगर लंबे समय तक चक्कर आएं, बार-बार संतुलन बिगड़ने या गिरने का डर बना रहे, तो डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए. समय पर इलाज और सही देखभाल से गिरने का खतरा कम किया जा सकता है और रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED