ऑफिस के साथ-साथ अपना भी रखें ध्यान.. जरूरत नहीं घंटों सीट पर बैठ कमर तोड़ने की, लेते रहें छोटे-छोटे ब्रेक

ऑफिस में लगातार बैठकर काम करने वाले लोग इस बात को अच्छी तरह जानते हैं, कि लगातार बैठे रहने से कैसे कमर अकड़ जाती है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ चीज़ों का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है.

Office Habits For Back Pain
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

आज की भागदौड़ भरी लाइफ में ज्यादातर लोग घंटों ऑफिस में बैठकर काम करते हैं. लगातार लैपटॉप या कंप्यूटर के सामने बैठने की वजह से कमर दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है. शुरुआत में लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय के साथ यही दर्द गंभीर परेशानी बन सकता है.

लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने से कमर और पीठ की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे जकड़न, दर्द और थकान महसूस होने लगती है. लेकिन कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है.

सही तरीके से बैठना है सबसे जरूरी
ऑफिस में काम करते समय बैठने का तरीका आपकी कमर की सेहत पर सीधा असर डालता है. हमेशा कुर्सी पर सीधा बैठने की कोशिश करें और पीठ को बैक सपोर्ट से टिकाकर रखें. कई लोग आगे झुककर काम करते हैं, जिससे कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. 

लंबे समय तक लगातार न बैठें
लगातार कई घंटों तक बैठे रहना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए हर 30-40 मिनट में छोटा ब्रेक जरूर लें. इस दौरान थोड़ा टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें. इससे शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. 

आरामदायक कुर्सी का चुनाव भी जरूरी
ऑफिस चेयर का सही होना भी बहुत मायने रखता है. ऐसी कुर्सी चुनें जिसमें बैक सपोर्ट अच्छा हो और बैठने में आराम महसूस हो. अगर कुर्सी में लंबर सपोर्ट नहीं है, तो कमर के पीछे छोटा कुशन या तकिया लगाया जा सकता है. 

स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज दें राहत
कमर दर्द से बचने के लिए रोजाना कुछ मिनट स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है. कुछ आसान एक्सरसाइज शरीर को लचीला बनाती हैं और मांसपेशियों की जकड़न कम करती हैं. दिन में सिर्फ 5-10 मिनट की स्ट्रेचिंग भी काफी असर दिखा सकती है.

गर्म सिकाई से मिलता है आराम
अगर दिनभर काम के बाद कमर भारी या दर्द महसूस हो, तो गर्म सिकाई काफी राहत दे सकती है. हीट पैड या गर्म पानी की बोतल से 10-15 मिनट तक सिकाई करने पर मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द कम महसूस होता है.

 

Read more!

RECOMMENDED