Advertisement

पत्तागोभी में दिखे सफेद धागे जैसे कीड़े, वीडियो वायरल होते ही लोगों में टेपवर्म और ब्रेन पैरासाइट को लेकर फैला डर

पत्तागोभी में पतले और सफेद धागे जैसे कीड़े दिखाई देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो जूम करने पर पत्तागोभी के अंदर ये कीड़े साफ नजर आ रहे हैं. लोगों ने इन्हें टेपवर्म और ब्रेन पैरासाइट बताना शुरू कर दिया है, जिससे कच्ची सब्जियां खाने को लेकर डर बढ़ गया.

Thread-Like Worm
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

अगर आप भी पत्तागोभी की सब्जी या सलाद बड़े चाव से खाते हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको एक बार सब्जी ध्यान से देखने पर मजबूर कर सकता है. एक महिला ने पत्तागोभी काटते समय बेहद पतला और सफेद रंग का धागे जैसा जीव देखा. शुरुआत में उसे लगा कि शायद सब्जी में कोई धागा फंसा हुआ है, लेकिन ध्यान से देखने पर वह हल्का-हल्का हिलता नजर आया. इसके बाद महिला ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

पहले धागा समझी, हाथ में आया तो हुआ शक
वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स इसे टेपवर्म और ब्रेन वर्म बताया. महिला के मुताबिक, पत्तागोभी काटते समय यह बेहद पतली चीज उसके हाथ में आ गई. यह इतनी छोटी और सफेद थी कि शुरुआत में उसे लगा कि यह कोई धागा है. लेकिन जब उसने गौर से देखा तो वह चीज हल्की-हल्की मूव करती दिखाई दी. महिला ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और लोगों को सब्जियां काटते समय सावधानी बरतने की सलाह दी. वीडियो में कैमरा पास ले जाने पर सफेद, धागे जैसी संरचना दिखाई देती है.

 

वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने दिए अलग-अलग नाम
वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यूजर्स के कमेंट आने लगे. कई लोगों ने इसे टेपवर्म बताया तो कुछ ने इसे ब्रेन वर्म और खतरनाक पैरासाइट कह दिया. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि इस तरह के कीड़े सब्जियों के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों की पुष्टि वीडियो से नहीं होती. किसी जीव की सही पहचान के लिए विशेषज्ञ जांच जरूरी होती है.

किसी ने कहा नमक के पानी में धोएं
वीडियो पर कुछ लोगों ने सब्जियों को अच्छी तरह धोने की सलाह दी. कई यूजर्स ने पत्तागोभी और दूसरी सब्जियों को नमक मिले पानी में धोकर इस्तेमाल करने की बात कही. वहीं कुछ लोगों ने बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियां खाने से बचने की सलाह भी दी. कुछ कमेंट्स में तो लोगों ने वीडियो देखने के बाद पत्तागोभी खाना ही छोड़ने की बात लिख दी.

सब्जियां काटने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी
सब्जियों पर मिट्टी, कीड़े या दूसरे बाहरी कण हो सकते हैं. इसलिए उन्हें इस्तेमाल करने से पहले साफ पानी में अच्छी तरह धोना जरूरी है. पत्तागोभी जैसी सब्जियों की बाहरी पत्तियां हटाकर बाकी हिस्से को भी अच्छी तरह साफ करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement