Advertisement

126 साल की उम्र में एकदम फिट शिवानंद को मिला पद्मश्री, सम्मान में झुके प्रधानमंत्री

स्वामी शिवानंद को भारतीय जीवन पद्धति और योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिला है. 126 साल की उम्र में भी स्वामी शिवानंद एकदम फिट और हेल्दी हैं. शिवानंद के पासपोर्ट के मुताबिक उनका जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ है. 

126 वर्षीय शिवानंद को मिला पद्मश्री
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST
  • 126 साल के स्वामी हैं शिवानंद
  • योग के लिए मिला सम्मान

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया. इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उत्तर प्रदेश के रहने वाले स्वामी शिवानंद को पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shri Awards) से नवाजा गया. 

पद्मश्री अवॉर्ड लेने के लिए वाराणसी के 126 साल के स्वामी शिवानंद (Swami Sivananda) नंगे पैर पहुंचे. 

योग गुरु हैं स्वामी शिवानंद

स्वामी शिवानंद को भारतीय जीवन पद्धति और योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिला है. 126 साल की उम्र में भी स्वामी शिवानंद एकदम फिट और हेल्दी हैं. शिवानंद के पासपोर्ट के मुताबिक उनका जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ है. 

सम्मान में झुके पीएम मोदी:

पद्म पुरस्कार लेने से पहले स्वामी शिवानंद ने पीएम मोदी को प्रणाम किया. वह उनके सामने नतमस्तक हो गए. पुरस्कार लेने से पहले स्वामी शिवानंद पीएम मोदी को नमस्कार करने घुटनों के बल बैठ गए. शिवानंद का यप भाव देखकर पीएम मोदी भी अपनी कुर्सी से उठकर शिवानंद के सम्मान में झुक गए.  

पीएम मोदी को नमस्कार करने के बाद स्वामी शिवानंद पद्म पुरस्कार सम्मान लेने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने भी घुटनों पर बैठ गए. स्वामी शिवानंद को ऐसा करते देख राष्ट्रपति कोविंद आगे आए और उन्हें झुककर उठाया. 

स्वामी शिवानंद के जमीन से जुड़े होने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया था. पद्म पुरस्कार पाने वालों में कुल 128 लोग शामिल हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement