Advertisement

दिल्ली में 40 स्थानों पर 150 एंटी-स्मॉग गन तैनात करेगी सरकार...पांच साल में सबसे कम रहा प्रदूषण

दिल्ली में दीपावली के बाद से सबसे कम प्रदूषण दर्ज किया गया. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि शहर में 40 स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लगाए जाएंगे.

Delhi Pollution
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST
  • कम फोड़े गए पटाखे
  • पांच साल में सबसे कम रहा प्रदूषण

दिवाली के बाद शहर में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में आ गई है. ठंड की शुरुआत में पराली जलाना और प्रदूषण दिल्ली में आम समस्या है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को 150 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन लॉन्च किए. मंत्री ने कहा कि ये एंटी-स्मॉग गन राजधानी भर में 40 स्थानों पर लगाई जाएंगी जहां वायु प्रदूषण अधिक है.

हालांकि, उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिवाली पर पटाखे फोड़ने की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में इस साल 30 प्रतिशत की गिरावट आई है और शहर ने पांच साल में त्योहार के बाद के दिन के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ वायु गुणवत्ता दर्ज की है. गोपाल राय ने ब्योरा देते हुए कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले साल के 462 की तुलना में मंगलवार (दीवाली के एक दिन बाद) 323 रहा.

कम फोड़े गए पटाखे
“दिल्ली के लोग इस साल दिवाली पर बहुत विचारशील थे और मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. आज प्रदूषण का स्तर पांच साल में सबसे कम है.' उन्होंने कहा कि राजधानी में 40 स्थानों पर एंटी स्मॉग गन तैनात की जाएंगी जहां वायु प्रदूषण अधिक है. मंत्री ने कहा कि इस साल दिवाली पर पटाखे फोड़ने की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी आई है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement