Advertisement

Noida: फर्जी रसीद के साथ भेजते पार्सल, पैकेट में होता था गांजा.. न डिलीवरी एजेंट को भनक, खुद भी रहते सुरक्षित

आरोपी कॉलेजों और कॉर्पोरेट ऑफिसों के आसपास छुट्टी या लंच टाइम पहुंचते और लोगों से संपर्क कर ऑनलाइन माध्यम से गांजा उपलब्ध कराने का ऑफर देते थे.

gnttv.com
  • नोएडा,
  • 30 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

नोएडा की थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स के माध्यम से गांजा की डिलीवरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के शामिल तीन लोगों की गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा (ओजी, मैंगो, शिलोंग आदि क्वालिटी) और पैकिंग मटेरियल बरामद किया है. थाना सेक्टर 113 पुलिस ने एफएनजी सर्विस रोड, सेक्टर-123 से इस गिरोह के तीन आरोपियों योगेंद्र प्रताप सिंह, सूरज उर्फ रुद्र और शिवकेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है. योगेंद्र प्रताप सिंह ही इस गिरोह का मुखिया है.

डिलीवरी से लेकर पेमेंट तक तब ऑनलाइन 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कॉलेजों और कॉर्पोरेट ऑफिसों के आसपास छुट्टी या लंच टाइम पहुंचते और लोगों से संपर्क कर ऑनलाइन माध्यम से गांजा उपलब्ध कराने का ऑफर देते थे. फिर ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर दे देते थे और ऐप्स के जरिए लोकेशन और ऑर्डर लेते थे. भुगतान भी ऑनलाइन ही लिया जाता था.

खुद को बचाने के लिए देते थे फर्जी रसीद
आरोपी नामी ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह दिखने वाली पैकिंग पॉलीथीन और फर्जी ऑर्डर रसीद को लगाकर गांजा पैक करते थे. इसके बाद डिलीवरी ऐप्स के जरिए निर्धारित लोकेशन पर सामग्री भिजवा देते थे, ताकि अगर रास्ते में पकड़ा जाए तो केवल राइडर फंस जाए और असली सप्लायर बच निकलें. ये गिरोह NCR के कई इलाकों में सप्लाई कर रहा था.

क्या कहना है पुलिस का?
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी योगेंद्र प्रताप सिंह पहले नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था. कंपनी के कुछ लोग नशा करते थे, जिसके बाद उसने खुद गांजा उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया और धीरे-धीरे NCR में इसकी सप्लाई बढ़ाने लगा. फिलहाल अब पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इनसे जुड़े अन्य लोगों तलाश के जुट गई है.

- भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement