घमंडी लोगों को सबक सिखाने के 5 आसान तरीके, बिना लड़े इस तरह तोड़ें सामने वाले की अकड़

हर किसी के जीवन में एक ऐसा इंसान जरूर होता है जो खुद को सबसे बड़ा ज्ञानी समझता है. उसे ऐसा लगता है कि उसके पास सब चीजों का ज्ञान है. पर असल में वह उसका ज्ञान नहीं है, बल्कि उसकी बुद्धि पर पड़ा अहंकार का पर्दा है. जो लोग अपने आप को सबसे बड़ा ज्ञानी मान कर दूसरे की बात को नजरंदाज करते हैं या दूसरे को नीचा दिखाते हैं, असल में वही सबसे बड़े मूर्ख होते हैं.

Chanakya Niti
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

दरअसल ज्ञान शालीनता और सबकुछ का ज्ञान होते हुए भी वक्त आने पर झुकना सिखाती है. मतलब ज्ञानी लोग जानते हैं कि कहां झुकना है और किससे लड़ना है. आपने वह दोहा तो सुन रखा होगा 'बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर पंथी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर.' यही हाल मूर्ख या घमंडी व्यक्ति का होता है. वहीं जो समझदार होते हैं उनके लिए कहा गया है 'जिस पेड़ में फल लगता है वह झुकता है' यहां फल का अर्थ है ज्ञान और पेड़ है इंसान. अक्सर ज्ञानी इंसान चुप रहता है और घमंडी उसकी चुप्पी का फायदा उठाता है. आज हम आपको ऐसे ही जबाव देना सिखाएंगे, जिससे आप ऐसे घमंडी व्यक्ति का घमंड पल में तोड़ पाएंगे. जिससे वह व्यक्ति आपसे दोबारा मुंह नहीं लगाएगा, न आपको नीचा दिखा पाएगा. 


1. तथ्यों के साथ जबाव दें, वह चुप हो जाएंगे
घमंडी लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी यह होती है कि उन्हें लगता है उनकी हर बात सही है. ऐसे में बहस करने या गुस्सा दिखाने की बजाय शांत रहकर तथ्य और तर्क के साथ जवाब दें. जब सामने वाला देखेगा कि आपकी बात सिर्फ राय नहीं, बल्कि सच पर आधारित है, तो उसके पास बोलने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचेगा. कई बार एक सही तथ्य सौ घमंडी लोगों पर भारी पड़ सकता है.

2. आत्मविश्वास के साथ मुस्कराइए, अंदर ही अंदर जल जाएंगे
कुछ लोग आपको परेशान इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें आपके रिएक्शन का इंतजार रहता है. अगर आप उनकी बातों पर चिढ़ने की बजाय मुस्कराकर जवाब देते हैं, तो उनका पूरा खेल बिगड़ जाता है. आपकी शांति और आत्मविश्वास उन्हें यह एहसास करवा देता है कि उनकी बातों का आप पर कोई असर नहीं पड़ रहा. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है, जिसे सोच-सोच कर वह जलते रहते हैं. 

3. ऐसे लोगों के साथ अपनी सीमा तय रखें
हर इंसान आपकी ऊर्जा और समय का सही हकदार नहीं होता. अगर कोई बार-बार आपको नीचा दिखाने की कोशिश करता है, तो उसके साथ दूरी बनाना ही समझदारी है. हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता. कई बार अपनी सीमाएं साफ कर देना और जरूरत से ज्यादा बातचीत से बचना सबसे मजबूत जवाब साबित होता है. 

4. सीधा और सरकास्टिक जवाब दें, दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएगा
जब कोई बार-बार खुद को सबसे बड़ा समझने लगे, तो कभी-कभी एक छोटा सा सीधा और चुटीला जवाब उसकी अकड़ निकालने के लिए काफी हो सकता है. जैसे अगर कोई बोले, 'मुझे सब पता है', तो आप मुस्कराकर कर कह दीजिए, 'अच्छी बात है, फिर दुनिया की आधी समस्याएं तो आज ही खत्म हो जानी चाहिए.' ऐसे जवाब बिना लड़ाई किए सामने वाले को आईना दिखा सकते हैं और सामने वाला फिर समझ जाता है कि अब चुप हो जाना ही बेहतर है.

5. बात कम करें, अपनी कीमत खुद बढ़ जाएगी
घमंडी लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब उन्हें जरूरत से ज्यादा महत्व नहीं मिलता. अगर आप हर बात पर प्रतिक्रिया देते हैं तो बंद कर दें और सिर्फ जरूरी बातों पर ही कुछ बोलें, तो वह खुद समझ जाते हैं कि मेरी बाते फालतू हैं. याद रखिए, हर लड़ाई जीतना जरूरी नहीं होता, कई बार गलत लोगों से अपनी ऊर्जा बचाना ही सबसे बड़ी जीत होती है. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED