Advertisement

अदिति सिंह, अपर्णा यादव, बृजेश पाठक का 80 के दशक वाला AI लुक वायरल

सोशल मीडिया पर 80 का दौर लौट आया है. 80s Vibes ट्रेंड में उत्तर प्रदेश के लीडर्स भी पीछे नहीं हैं. यूपी के लीडर्स अदिति सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, बृजेश पाठक जैसे नेताओं ने 80 के दशक वाली AI तस्वीरें शेयर की.

AI Trend UP Leaders (Photo/Instagram)
अंकित मिश्रा
  • लखनऊ,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s Vibes ट्रेंड कर रहा है. बड़े-बड़े सेलिब्रेटीज इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं. इसका असर सियासत गलियारों में भी देखने को मिल रहा है. राहुल गांधी, हिमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान, अनुराग ठाकुर, चिराग पासवान जैसे लीडर्स की तस्वीरें वायरल हो रही है. इस ट्रेंड में उत्तर प्रदेश के लीडर्स भी पीछे नहीं है. सूबे के कई नेताओं ने 80 के दशक की रेट्रो लुक वाली AI तस्वीरें शेयर की. इसमें अदिति सिंह, अपर्णा यादव और स्वतंत्र देव सिंह जैसे लीडर्स शामिल हैं.

बृजेश पाठक का लुक-

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि 1980 का दशक और हम.

स्वतंत्र देव सिंह का लुक वायरल-
यूपी सरकार में मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह ने अपनी असली और पुरानी तस्वीर शेयर की है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा कि 1980 का वो दौर.. स्वतंत्र देव सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

(Photo:Instagram/@swatantrabjp)

अपर्णा यादव का प्रतीक यादव के साथ लुक-
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने 80sVibes के तहत 3 तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें एक तस्वीर में उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव और उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं. वहीं, अन्य दो तस्वीरों में अपर्णा यादव अकेली दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों में 80 के दशक का रेट्रो अंदाज साफ नजर आ रहा है.

अदिति सिंह का लुक वायरल-
रायबरेली से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने भी 80sVibes के तहत अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. 

बीजेपी लीडर नीरज सिंह रेट्रो लुक में छाए-
बीजेपी नेता नीरज सिंह ने भी इस ट्रेंड में शामिल होते हुए फोटो शेयर की. साहिबाबाद से बीजेपी विधायक सुनील कुमार शर्मा ने भी 80s थीम वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है. 

(Photo:Instagram/@ neerajsinghsays)

रामचंद्र प्रधान भी ट्रेंड का हिस्सा बने-
बीजेपी एमएलसी रामचंद्र प्रधान भी 80sVibes ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 80 के दशक के अंदाज वाली तस्वीर शेयर की है.

(Photo:Instagram/@ramchandrapradhanmlc)

सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड में आम लोगों के साथ अब नेताओं की भी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. नेता अपनी तस्वीरों के जरिए 80 के दशक के फैशन और उस दौर की यादों को दोबारा सामने ला रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement