Advertisement

अनुराग ठाकुर से लेकर चिराग पासवान तक... रेट्रो लुक में छाए बड़े लीडर्स

सोशल मीडिया पर 80 का दौर लौट आया है. हर कोई उस दशक की AI वाली तस्वीरें शेयर कर रहा है. इसमें बड़े लीडर्स भी शामिल हैं. इसमें राहुल गांधी, चिराग पासवान, अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, पीयूष गोयल और हिमंत बिस्वा सरमा जैसे लीडर्स शामिल हैं.

80s Trend Indian Leaders
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर 1980 के दशक का रेट्रो ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है. AI की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को पुराने दौर के फैशन के साथ रिक्रिएट कर रहे हैं. इस ट्रेंड को फिल्मी दुनिया के साथ लीडर्स भी फॉलो करने लगे है. कई बड़े लीडर्स ने अपना रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें हिमंत बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल, चिराग पासवान जैसे लीडर्स शामिल हैं. 

राहुल गांधी-
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 80 के दशक वाला लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे कांग्रेस सेवा दल की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. सेवादल की तरफ से राहुल गांधी की 80 के दशक वाले रेट्रो लुक की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं.

चिराग पासवान-
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रेट्रो लुक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर में चिराग पासवान हीरो के लुक में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि Vibing to the 80s trend.

अनुराग ठाकुर-
बीजेपी लीडर अनुराग ठाकुर ने 80 के दशक वाला रेट्रो AI लुक शेयर किया. इसमें वो हीरो के लुक में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही ठाकुर ने लिखा कि Joining the 80s trend. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शशि थरूर-
कांग्रेस लीडर शशि थरूर ने 80 के दशक वाले रेट्रो ट्रेंड अलग तरीके से सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपने और बेटों ईशान-कनिष्क की 80 के दशक की असली तस्वीरें शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि The ’80s seem to be back, courtesy of AI. I thought I’d join the trend the old-fashioned way.

शिवराज सिंह चौहान-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना AI वाला रेट्रो लुक शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि 80s called, I answered.

हिमंत बिस्वा सरमा-
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 80 के दशक वाले ट्रेंड को सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपनी असली तस्वीर शेयर की और लिखा कि Didn’t need AI to generate that ’80s vibe and aesthetic. उनकी ये पोस्ट वायरल हो रही है.

पीयूष गोयल-
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी एआई वाली तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि Vibing to the 80s trend. उनके इस लुक की खूब चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement