94 साल की दादी ने विदेश में बढ़ाया देश का मान! वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैपियनशिप में भारत के लिए जीता गोल्ड

हरियाणा की रहने वाली 94 वर्षीय भगवानी देवी ने फिनलैंड के टेम्पेरे में वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैपियनशिप जीतकर भारत का मान बढ़ाया. भगवानी देवी में स्प्रिंट में गोल्ड और शॉटपुट में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते.

Bhagwani Devi Dagar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST
  • पहले भी जीत चुकी हैं कई मेडल
  • मंत्रालय ने दी बधाई

उम्र के जिस पड़ाव पर लोग या तो बिस्तर पकड़ लेते हैं या फिर उन्हें आराम करने की सलाह दी जाती है ऐसे में अगर कोई कीर्तिमान रच दे तो आप क्या कहेंगे. कहते हैं कि अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो फिर उम्र भी उसके आगे छोटी पड़ जाती है. भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी डागर (Bhagwani Devi Dagar) ने ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है. भगवानी ने इस उम्र में विदेश में भारत का डंका बजवाया है. 

हरियाणा की रहने वाली भगवानी देवी डागर ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022 (World Masters Atheletics Championships)में भारत के लिए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं. उन्होंने 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता जिसे उन्होंने 24.74 सेकंड में खत्म किया. इसके साथ ही उन्होंने शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता. चैपियनशिप फिनलैंड के टेम्पेर में आयोजित की गई थी. वहां जब राष्ट्रगान की गूंज सभी के कानों में पड़ी तो पूरा देश वाहवाही कर रहा था.

पहले भी जीत चुकी हैं कई मेडल
इससे पहले भगवानी देवी ने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते थे. इसके बाद भगवानी देवी 2022 वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई कर गईं.

मंत्रालय ने दी बधाई
मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने भी ट्वीट कर भगवानी देवी को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “भारत की 94 वर्षीय #भगवानी देवी जी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र कोई बाधा नहीं है! उन्होंने टेम्पेरे में #WorldMastersAthleticsChampionships में 100 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में 24.74 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. उसने शॉट पुट में कांस्य भी जीता. वास्तव में सराहनीय प्रयास!”

 

Read more!

RECOMMENDED