Advertisement

चलती बस से सवारी को पान थूकना पड़ा भारी, संतुलन बिगड़ने के कारण गिरा बस के बाहर.. अस्पताल ने किया मृत घोषित

उत्तर प्रदेश रोडवेज की एसी बस में सवार यात्री की पान मसाला खाने के चक्कर में जान चली गई. मृतक यात्री की पहचान हो गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

अकसर लोगों को देखा जाता है कि किसी गाड़ी से यात्रा के दौरान वह पान या गुटखा आदि बाहर थूक देते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस में ऐसा हादसा हुआ कि आप अगली बार थूकने से पहले दो दो बार सोचेंगे.

दरअसल, उत्तर प्रदेश रोडवेज की एयर कंडीशनर बस से एक युवक सफर कर रहा था. बस लखनऊ से आजमगढ़ का सफर तय कर रही थी. इस दौरान बस में बैठी एक सवारी, जो पान खा रही थी. उसने सोचा कि वह पान को बाहर थूक दे.

लेकिन जैसे ही उस सवारी ने पान को बाहर थूकने से लिए बस के गेट को खोला, तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस से बाहर जा गिरी.

यह हादसा उस समय हुआ जब बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थी और बल्दीराई पुलिस स्टेशन के एयिरा को पार कर रही थी. पुलिस अधिकारी का कहना है कि हादसा करीब 10.30 पर हुआ.

सवारी जब पान थूक के बाद बाहर गिरी को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) और पुलिस को सूचित किया गया था. जिसके बाद बल्दीराई थाने के एसएचओ और UPEIDA के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

इसके बाद सवारी को लोकल अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सवारी की पहचान राम जीवन के तौर पर हुई है जो लखनऊ का निवासी है. पुलिस द्वारा बताया गया है कि बस में उसकी पत्नी भी सफर कर रही थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement