Advertisement

Aaj Ka Mausam 1 August 2026: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने आज आंधी चलने और बिजली गिरने की भी दी चेतावनी, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update 1 August 2026: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मॉनसून विकराल रूप धारण कर चुका है. मौसम विभाग ने 1 अगस्त 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड सहित 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है. यहां आप जान सकते हैं शनिवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

Today Rain Alert in 21 States: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मॉनसून एक्टिव है. मूसलाधार बारिश से असम और गुजरात जैसे राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक 1 अगस्त 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड सहित 21 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. बारिश और आंधी के चलते कई राज्यों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी होने की संभावना है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है.  

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 1 अगस्त को 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं. 

अगस्त माह में कितना बरसेगा मॉनसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगस्त 2026 में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. पूरे मॉनसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान देश भर में औसतन 90% से 92% (LPA) बारिश हो सकती है. प्रशांत महासागर में कमजोर अल नीनो की स्थिति बन रही है. इसका मॉनसून सीजन के दौरान और मजबूत होने की संभावना है. इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 1 अगस्त 2026 को भारी बारिश और आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 

यूपी के इन जिलों में बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 1 अगस्त से 3 अगस्त के बीच यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, संभल, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत अनेक जिलों में बारिश हो सकती है. शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट 
बिहार में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 1 अगस्त को बिहार के 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 1 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक राज्य में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 1 अगस्त को पटना, गया, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में आज और कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने झारखंड में 1 अगस्त और 2 अगस्त भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, साहेबगंज, जामतारा, गिरिडीह, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, खूंटी, गुमला, लातेहार, सरायकेला, गढ़वा, लोहरदगा और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी चलने की संभावना है. रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement