Advertisement

10 July 2026 Aaj Ka Mausam: 18 राज्यों के लोग रहें सतर्क! आज Delhi-NCR से लेकर UP-Bihar तक है आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें अपने यहां के मौसम का हाल

Weather Update: मॉनसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 10 जुलाई को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड सहित 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. यहां आप जान सकते हैं शुक्रवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मॉनसून 9 जुलाई 2026 को पूरे भारत को कवर कर चुका है. देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश हो रही है. कई जगहों पर सामान्य से अधिक बारिश हो रही है. बारिश से कुछ जगहों पर जलजमाव हो गया है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने 10 जुलाई दिन शुक्रवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड सहित 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी है. यहां आप जान सकते हैं शुक्रवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा? 

इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 10 जुलाई को 18 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. जिन राज्यों में शुक्रवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट 
दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. इससे मौसम काफी सुहावना हो गया है. हालांकि बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जलजमाव से लोगों को आवगमन में परेशानी भी देखी जा रही है. मौसम विभाग ने 10 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 95% बारिश का पूर्वानुमान है. बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. दिल्ली में शुक्रवार को मैक्सिमम टेंपरेचर 33 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंपरेचर 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवा और बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई को कई जिलों में चक्रवाती हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को यूपी के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें कानपुर, आगरा, मथुरा, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बांदा, बिजनौर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, बरेली, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, कुशीनगर, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. लखनऊ में 10 जुलाई को आसमान साफ रहेगा. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतमतापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

बिहार में आज और कल आंधी-पानी की चेतावनी 
बिहार के लिए मौसम विभाग ने 10-11 जुलाई का वेदर अपडेट दिया है. बिहार के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को आंधी और बारिश की संभावना है. बिहार के जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं.  पटना, बक्सर, भोजपुर, सारण,  वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सहरसा में शुक्रवार को आकाशीय बिजली का तांडव भी दिख सकता है. पटना में शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान काफी कम रहेगा. मैक्सिमम टेंपरेचर 31 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंपरेचर 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 10 जुलाई को आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. झारखंड के जिन जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, जामताड़ा, बोकारो, सिमडेगा, गिरिडीह, सरायकेला, दुमका, गुमला, खूंटी, धनबाद और देवघर शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. राजधानी रांची में 10 और 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना 
मौसम विभाग ने 10 और 11 जुलाई को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी किया है. बंगाल के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पुरुलिया, अलीपुरद्वार, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, नादिया, मालदा, हुगली, कूचबिहार और कालिम्पोंग शामिल हैं. कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने 10 जुलाई को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तारखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तर काशी, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल  और टिहड़ी गढ़वाल में बारिश-आंधी का अलर्ट है. देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. उधर, हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें सोलन, ऊना, सिरमौर, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर, चंबा और लाहौल-स्पीति शामिल हैं. मनाली में 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 10 जुलाई को पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.पंजाब के अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, मोगा, बठिंडा, रूपनगर, फाजिलका, रूपनगर और मुक्तसर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. राजस्थान के अजमेर, अलवर, करौली, बूंदी, उदयपुर, करौली, जोधपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और कोटा में बारिश और आंधी का अलर्ट है. मध्य प्रदेश के सागर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, खरगोन, मुरैना, इंदौर, रीवा, ग्वालियर, छतरपुर, बालाघाट, विदिशा और दमोह में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement