Advertisement

Aaj Ka Mausam 11 April 2026: आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान रहेगा साफ, 9 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें यूपी से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: मौसम विभाग ने एक बार फिर से आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. शनिवार को 9 राज्यों में आंधी-पानी आने की संभावना है. कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. यहां आप जान सकते हैं 11 अप्रैल 2026 को कैसा रहेगा देशभर का वेदर?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

Weather Forecast 11 April 2026:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर से आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. शनिवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित 9 राज्यों में आंधी-पानी आने की संभावना है. कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. दिल्ली-एनसीआर और यूपी व बिहार के लोगों को शनिवार को बारिश से राहत मिलेगी. मौसम साफ रहने की संभावना है. 
 
इन 9 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी
1.
जम्मू-कश्मीर
2. हिमाचल प्रदेश
3. असम
4. मेघालय
5. अरुणाचल प्रदेश
6. त्रिपुरा
7. सिक्किम
8. पश्चिम बंगाल
9. ओडिशा

क्या आज दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से रह-रहकर हो रही बारिश का दौर थम गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है. तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी के लोगों को बारिश से मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (यूपी) में 11 अप्रैल को बारिश होने की किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. शनिवार को यूपी में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. शनिवार को कई जिलों में धूप निकलने से गर्मी भी बढ़ सकती है. IMD के मुताबिक शनिवार को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, आगरा, मथुरा, कानपुर, बांदा, ललितपुर, अलीगढ़, मेरठ, हापुड़, मोरादाबाद, सीतापुर, मैनपुरी और बाराबंकी में 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचेगा.

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में बारिश का दौर थमने वाला है. 11 अप्रैल को किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. कई जिलों में तापमान बढ़ेगा. जिन जिलों में पारा हाई होने वाला है, उनमें पटना, गया, बक्सर, नालंदा, जहानाबाद, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, दरभंगा, पूणिया, अररिया, किशनगंज, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं. पटना में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कैसा रहेगा वेदर
मौसम विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल को जहां हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तराखंड में आसमान साफ रहेगा. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा शामिल हैं. उधर, उत्तराखंड में शनिवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और चमोली में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है.

अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा और पंजाब में 11 अप्रैल को बारिश होने की संभावना नहीं है. इन दोनों राज्यों में गर्मी बढ़ने वाली है. दो से तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. राजस्थान में भी 11 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है. मध्य प्रदेश में भी शनिवार को मौसम साफ रहेगा. उधर, असम में 11 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल में भी शनिवार को बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण भारत के राज्यों में भी शनिवार को मौसम साफ रहने वाला है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement