Advertisement

Today Weather Alert: दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार! यूपी से राजस्थान तक लू का अलर्ट, जानें बिहार-झारखंड़ सहित देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: देशभर में मौसम में इस समय डबल अटैक कर रहा है. कई राज्य भीषण गर्मी में भट्टी की तरह तप रहे हैं. लू से लोग परेशान हैं तो वहीं कुछ राज्यों में आंधी-बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने 20 मई को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान में जहां भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना व्यक्त की है, वहीं 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. यहां आप पढ़ सकते हैं बुधवार को देशभर में कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

Weather Forecast 20 May 2026: देश के अधिकांश राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है तो वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पिछले कई दिनों से लू चल रही है. उधर, कुछ राज्यों के लोग आंधी-बारिश से परेशान हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 मई को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान में जहां भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना व्यक्त की है, वहीं 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है.

इन राज्यों में है भीषण गर्मी और लू का अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई राज्यों में 20 से 25 मई तक लू चलने की संभावना व्यक्त की है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में 20 से 25 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भी अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी. 

इन 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 20 मई को 13 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम और आंध्र प्रदेश शामिल हैं. 

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 20 मई 2026 को भीषण गर्मी और हीटवेव का डबल अटैक देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है. IMD के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को कई जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी. बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने दोपहर और शाम के समय तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 25 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है. 

यूपी के लोगों को गर्मी से राहत नहीं 
उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस  के भी ऊपर जाने का अनुमान जताया है. 21 मई कोई को भी भीषण गर्मी पड़ेगी. IMD ने बुधवार को नोएडा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, जालौन, बरेली के लिए हीटवेव की चेतावनी दी है.

बिहार में बारिश की संभावना 
बिहाल में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. मौसम विभाग ने बुधवार को पटना सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. IMD ने पटना, गया, पूर्णिया और भागलपुर में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 20 मई का आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली में बारिश होने की संभावना है. 20 मई को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जबकि देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है. उधर, हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement