Aaj Ka Mausam 28 March 2026: दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, यूपी-बिहार में भी बिगड़ेगा मौसम, पढ़ें अपने यहां का आज का वेदर रिपोर्ट

Weather Update : मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. 28 से 31 मार्च तक 20 राज्यों में आंधी-पानी, ओलावृष्टि-वज्रपात की चेतावनी जारी की है. ऐसे में घर से निकलने से पहले यहां वेदर रिपोर्ट जरूर पढ़ लीजिए.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

Weather Forecast 28 March 2026: मार्च का महीना समाप्त होने वाला है. इस महीने के अंतिम सप्ताह में भी बारिश लोगों को परेशान करेगी. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 28 मार्च दिन शनिवार की शुरुआत देश के अधिकतर राज्यों में बादलों के साथ होगी. मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. आईएमडी ने 28 से 31 मार्च तक 20 राज्यों में आंधी-पानी, ओलावृष्टि-वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. ऐसे में किसानों को विशेष रूप से सावधान रहना होगा. आइए जानते हैं शनिवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

इन राज्यों में बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक अगले 12 घंटों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आईएमडी के लेटेस्‍ट अपडेट के मुताबिक 28 मार्च को दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से दक्षिण भारत के एक से दो राज्य प्रभावित होंगे. हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 और 30 मार्च को मध्यम बारिश की संभावना. 28-31 मार्च के दौरान पूर्वी राजस्थान में आंधी-पानी की संभावना है. 28-30 मार्च के बीच पंजाब में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में में 28-31 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. 28 और 29 मार्च को बिहार में, 28, 31 मार्च और 1 अप्रैल को झारखंड में, 30 से 2 अप्रैल को ओडिशा में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 28 से 29 मार्च के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बारिश हो सकती है. मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 31 मार्च के दौरानहल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 28, 29 मार्च और 1, 2 अप्रैल को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे. आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में धूल भरी आंधी और बारिश से मौसम सुहावना रहेगा.आईएमडी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. 

आज यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने करवट ली है. आईएमडी ने शनिवार को करीब 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है. ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 मार्च तक आगरा, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, महामायानगर, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में बारिश मुसीबत बढ़ाएगी. 

बिहार में एक बार फिर बिगड़ेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम के खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग का मानना है कि इस दौरान राज्य के करीब 8 जिलों में बारिश हो सकती है. किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिले में आंधी-पानी आने की संभावना है. इन जिलों में खराब मौसम के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. ऐसे में लोगों को सतर्क रहना होगा. 28 और 29 मार्च को पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, नालंदा, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बारिश होने की संभावना है.  

 

Read more!

RECOMMENDED