Advertisement

AAJ Ka Mausam 3 June 2026: आज देशभर में बदलेगा मौसम! यूपी-बिहार में गरजेंगे बादल... चमकेगी बिजली, जानें कहां होगी झमाझम बारिश और कहां आएगी आंधी

Weather Today: देशभर में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 3 जून 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. यहां आप पढ़ सकते हैं बुधवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:08 AM IST

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने 3 जून 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. यहां आप जान सकते हैं बुधवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा? ऐसी संभावना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 4 जून के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है. 

इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार को 15 राज्यों में आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. जिन राज्यों में 3 मई 2026 को बारिश होगी, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं. इन राज्यों में आंधी-पानी के साथ कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है. इन राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 3 जून 2026 को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. बारिश होने से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में मौसम सुहावना बना रहेगा. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई जिलों में 3 जून को बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. बुधवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मथुरा, मेरठ, नोएडा, कानपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर और महामाया नगर शामिल हैं. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

बिहार-झारखंड में झमाझम होगी बारिश 
मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में 3 से 5 जून तक झमाझम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. बिहार के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, बक्सर, सिवान, नवादा, जहानाबाद, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय और मुंगेर शामिल हैं. पटना का 3 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. उधर, झारखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग और पलामू शामिल हैं. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 3 से 4 जून तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में बारिश हो सकती है. इस दैरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बुधवार को को देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. उधर, हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन, किन्नौर और हमीरपुर शामिल हैं. 3 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement