Aaj Ka Mausam 4 July 2026: 90 की स्पीड से चलेगी हवा, गरज-चमक के साथ दिल्ली, यूपी-बिहार सहित 11 राज्यों में होगी बारिश, जानें आज आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Update 4 July: देश के कई राज्यों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 4 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली सहित 11 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. यहां आप जान सकते हैं शनिवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 4 जुलाई 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर सहित 11 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

उत्तर भारत, मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. हिमालयी राज्यों, मध्य भारत और पश्चिमी तट के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. उत्तर भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है. मध्य और पूर्वी भारत में मॉनसून और सक्रिय होगा. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना है. पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की संभावना है. 

इन 11 राज्यों आंधी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 4 जुलाई को 11 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. जिन राज्यों में शनिवार को बारिश और आंधी की चेतावनी है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल शामिल हैं. 

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने दिल्ली में 4 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश होने से तापमान में गिरवाट दर्ज किया जाएगा. दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

यूपी के कई जिलों में होगी बारिश 
मौसम विभाग ने 4 जुलाई को यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है. शनिवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मोरादाबाद, गाजियाबाद, बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. शनिवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार में 4 से 6 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 4 से 6 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, गया, बक्सर, कैमूर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली,  मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, भागलपुर और मुंगेर शामिल हैं. बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने झारखंड में 4 जुलाई को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को रांची, जमेशदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पाकुड़, दुमका, गिरिडीह, पलामू, साहेबगंज, जामताड़ा, खूंटी, चतरा, देवघर और लोहरदगा में बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

 

Read more!

RECOMMENDED