Aaj Ka Mausam 8 April 2026: रहें सतर्क! आज Delhi-NCR से लेकर UP-Bihar तक 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने यहां का मौसम का हाल

Weather Update: बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने 8 अप्रैल दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने, बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. ऐसे में घर से निकलने से पहले यहां वेदर रिपोर्ट जरूर पढ़ लीजिए.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

Weather Forecast 8 April 2026: पूरे देश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. कई राज्यों के लोग आंधी-पानी से परेशान हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 8 अप्रैल 2026 को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों में आंधी और बारिश आने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने, बिजली चमकने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. कई जगहों पर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हला चल सकती है. 

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही जारी है. 9 अप्रैल को भी आसमान आंशिक तौर पर बादलों से ढका रह सकता है. मौसमी गतिविधियां होने से अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. फिलहाव, अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी बनी रहेगी. 

यूपी में आज और कल बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (यूपी) में 8 और 9 अप्रैल को कई जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. यूपी के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, संभल, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मोरादाबाद, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी, कन्नौज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और बांदा शामिल हैं. कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है. 

बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट 
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में 8 अप्रैल को मौसम काफी बिगड़ा हुआ रहेगा. भारी बारिश के साथ 60 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बिहार के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, नालंदा, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, अररिया और कटिहार शामिल हैं. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 8 से 10 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें देहरादूर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं. बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. उधर, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति, किन्नौर और सोलन में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. 

हरियाणा और पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश 
मौसम विभाग ने 8 और 9 अप्रैल को हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, मेवात, महेंद्रगढ़, यमुना नगर, चरखी दादरी और सोनीपत में बारिश होने की संभावना है. उधर, पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, जालंधर, रूप नगर, कपूरथला, सासनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मोगा और तरन तारन में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना 
मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में 8 और 9 अप्रैल को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट है. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश  और त्रिपुरा में 8 से 13 अप्रैल के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में 8 और 9 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 


 

Read more!

RECOMMENDED