Weather Update 24 July 2026: मॉनसून फिर सक्रिय! दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बदला मौसम, गुजरात-राजस्थान सहित 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam 24 July 2026: मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने 24 जुलाई 2026 को 26 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. यहां पढ़ें आज का वेदर अपडेट.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

Weather Update: इन दिनों देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. इस सप्ताह के शुरुआत से ही मॉनसून एक्टिव है. कई जगहों पर हर दिन मूसलाधार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 जुलाई 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिम बंगाल सहित 26 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 24 जुलाई को जिन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश,  छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 24 जुलाई को मौसम सुहावना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे.  कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.  26 जुलाई 2026 को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 28 जुलाई को भी बादल छाएंगे. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है. 

यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश 
यूपी में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून सक्रिय है. कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में 24 जुलाई को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें कानपुर, आगरा, मथुरा, वाराणसी, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर, बाराबंकी, सीतापुर, बदायूं और मेरठ शामिल है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 24 जुलाई को बिहार और झारखंड के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के जिन जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, सिवान, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल शामिल हैं. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उधर, झारखंड में भी शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट है. 

गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट
गुजरात के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात है. मौसम विभाग ने गुजरात में शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने राज्य के लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. आईएमडी ने पंचमहल, दाहोद और महीसागर सहित मध्य गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दक्षिण गुजरात के कई जिलों में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

राजस्थान-मध्य प्रदेश में बारिश बढ़ाएगी परेशानी 
मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले चार-पांच दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा.  राजस्थान के अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उधर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है. बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED