Aaj Ka Mausam 2 May 2026: रहें अलर्ट! बिहार-झारखंड और बंगाल सहित 15 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें आज आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: देशभर में मौसम ने फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग ने 2 मई को 15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई राज्यों में ओले गिरने और व्रजपात की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. यहां आप जान साकते हैं कि आपके राज्य में शनिवार को मौसम कैसा रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

पूरे देश में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 मई से 4 मई के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. इस दौरान हवा 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. जिन राज्यों में बारिश होगी वहां का तापमान नीचे गिरने की संभावना है. लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने के चलते मौसम में बदलाव हुआ है. 

इन राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 2 मई को 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. जिन राज्यों में बारिश हो सकती है, उनमें बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरल शामिल है. 4 मई को यूपी और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. 

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 2 मई को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है. 4 मई और 5 मई को मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस बीच अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 2 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस 

यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश (यूपी) में शनिवार को मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. आसमान में बादलों का आवाजाही रहेगा. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. लखनऊ में 2 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.उत्तर प्रदेश में 4 मई से मौसम बिगड़ सकता है. कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. ओले गिरने और वज्रपात का खतरा भी है. आंधी-पानी से अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. जिन राज्यों में 4 मई को बारिश हो सकती है, उनमें  वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, बुलंदशहर, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा, आगरा, अमेठी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बाराबंकी, एटा, अलीगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, अंबेडकर नगर, चंदौली, सुल्तानपुर, गोंडा और सोनभद्र शामिल हैं.

बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 2 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में शनिवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, बक्सर, गया, नालंदा, सारण, सिवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय शामिल हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना में 2 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 2 मई को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उनमें हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर शामिल है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें शिमला, मंडी, चंबा, कांगड़ा, ऊना,लाहौल स्पीति, सोलन और बिलासपुर शामिल हैं. मनाली में 2 मई को अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


 

Read more!

RECOMMENDED