Advertisement

Aaj ka Mausam 3 July 2026: मॉनसून की धमाकेदार एंट्री! आज 15 राज्यों में होगी जोरदार बारिश, दिल्ली-यूपी और बिहार सहित इन जगहों पर IMD का आंधी-पानी का अलर्ट

Weather Update: देश के कई राज्यों में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो गई है. मौसम विभाग ने 3 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली सहित 15 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर  70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. यहां आप जान सकते हैं शुक्रवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

Today Rain Alert in 15 States: दक्षिण भारत, उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मॉनसून ने दस्तक दे दिया है. देश में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 जुलाई, दिन शुक्रवार को  यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर सहित 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

इस बारिश के दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है. आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की संभावना है. कई जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी है. शुक्रवार को बारिश का असर सबसे अधिक उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा. आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का असर और तेजी से बढ़ेगा और यह उत्तरी भारत की ओर अटैक करेगा. उधर, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तट पर चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण होने की संभावना है.

आज देश के इन राज्यों आंधी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 3 जुलाई को देश के 15 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतानवी जारी की है. शुक्रवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना 
दिल्ली-एनसीआर में 3 जुलाई को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 3 जुलाई को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, कानपुर, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, बुलंद शहर, गौतमबुद्ध नगर, इटावा, फिरोजाबाद, बांदा, मिर्जापुर, सोनभद्र, महाराजगंज और शाहजहांपुर शामिल हैं.बारिश के दौरान इन जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार के कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना 
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 3 जुलाई 2026 को जोरदार बारिश की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान 60 से 70  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. शुक्रवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका, अररिया, किशनगंज, जमुई, खगड़िया और मुंगेर शामिल हैं. पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

झारखंड में 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने झारखंड में 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा और सरायकेला शामिल हैं. बारिश के दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. शुक्रवार को रांची में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के जिन जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उधम सिंह नगर और ऋषिकेश शामिल हैं. देहरादून में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में शुक्रवार को आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और किन्नौर शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में आंधी और पानी की संभावना है, उनमें जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, उधमपुर, कठुआ, रियासी, रामबन, राजौरी, कुलगाम, पुलवामा और बारामूला शामिल हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement