Advertisement

Weather Update: अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून दिखाएगा रौद्र रूप! आज कहां होगी बारिश और चलेगी आंधी, जानें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 23 July 2026: मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून अपना रौद्र रूप दिखाएंगे. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी. मौसम विभाग ने 23 जुलाई को 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां आप जान सकते हैं गुरुवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST

IMD 23rd July Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश में फिर से मॉनसून सक्रिय होने के बाद नया अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 23 जुलाई दिन गुरुवार को 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलों के बरसने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. खासकर पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है. 

इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 23 जुलाई को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने गुरुवार को जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं.

दिल्ली-एनसीआर को लोगों को उमस से मिलेगी राहत 
दिल्ली-एनसीआर के आसमान में गुरुवार को भी बादलों का डेरा रहने की उम्मीद है.  मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 23 जुलाई को आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है.  कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आंधी और बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 

यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी 
यूपी में 23 जुलाई 2026 को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी कि है, उनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, आगरा, कानपुर, मेरठ, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झासी, ललितपुर और गोरखपुर शामिल हैं. बारिश के दौरान इन जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. आंधी और बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है. लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम 
बिहार में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 23 जुलाई और 24 जुलाई को भारी बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. बिहार के जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल शामिल हैं. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

झारखंड में आंधी-पानी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने झारखंड में 23 जुलाई को तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी है.  रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला, पलामू, धनबाद, जामताड़ा, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement