Advertisement

Aaj Ka Mausam 10 April 2026: आज यूपी-बिहार सहित 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क्या दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिलेगी राहत? यहां पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने अभी भी कई राज्यों में मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना व्यक्त की है. शुक्रवार को 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. यहां आप अपने यहां का वेदर रिपोर्ट पढ़ सकते हैं. 

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

Weather Forecast 10 April 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की है. शुक्रवार को 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. दिल्ली-एनसीआर में जहां 10 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है, वहीं यूपी-बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अधिकतर जिलों में बारिश और आंधी आने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ओलावृष्टि भी होने की संभावना है. इस दौरान इन राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ बर्फ गिरने की संभावना है. उधर, दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. 

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अभी अगले एक सप्ताह तक धूप-छांव का खेल जारी रहेगा. इससे तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा. IMD के मुताबिक 10 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना है. 11 और 12 अप्रैल को भी राजधानी दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर आंधी और ओले गिरने की भी संभावना है. 15 अप्रैल तक सक्रिय हो रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में मॉनसून बदल सकता है. आईएमडी के मुताबिक लखनऊ में 10 और 11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे. यहां 12 से 14 अप्रैल के बीच मौसम साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

बिहार के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट 
बिहार कई दिनों से बारिश और आंधी का दौर जारी है. आगे भी मौसम खराब रहने की संभावन है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान ठनका और ओले गिरने की चेतावनी है. अन्य राज्यों में मौसम साफ रहेगा.  

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक मौसम खराब ही रहेगा. उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते शुक्रवार को ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चमोली, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. केदारनाथ धाम के पास अच्छी खासी बर्फ गिरने की संभावना है. उधर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी का दौर अगले 24 घंटे में देखने को मिल सकता है. आईएमडी ने शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले भागों पर शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement