Advertisement

Weather Today: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली-यूपी में आसमान से बरस रही आग, कई राज्यों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast 25 April 2026: देश के अधिकतर राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. कई राज्यों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान जैसे राज्यों में जहां आसमान से आग बरस रही है तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है. यहां आप पढ़ सकते हैं शनिवार को आपके यहां मौसम कैसा रहेगा?

Weather Update (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

Aaj Ka Mausam: देशभर मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. कहीं प्रचंड गर्मी और लू से लोग परेशान हैं तो कहीं आंधी-बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 25 अप्रैल दिन शनिवार को कई राज्यों में लू चलने की संभावना हैं तो वहीं कुछ राज्यों में आंधी-बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को 12 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है. कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 से 30 अप्रैल के बीच असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में बारिश के साथ उमस भरा मौसम बना रहेगा. गोवा और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है. बिहार में 26-27 अप्रैल को आंधी और बारिश का अलर्ट है.

इन राज्यों में लू की चेतावनी 
मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 25 से 27 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को दिल्ली में तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली में 27 अप्रैल को हल्की बारिश होने से मौसम में बदलाव हो सकता है. 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

यूपी में प्रचंड गर्मी 
उत्तर प्रदेश में सूर्य आग उगल रहा है. प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं. शनिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने 25 से 27 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है. यूपी के लोगों को 28 अप्रैल से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. दरअसल, 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. 

बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत 
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 25 अप्रैल को लू चलेगी. इसके बाद  26-27 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और दरभंगा में आंधी-तूफान का असर दिख सकता है.

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम होगा सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिय होने वाला है. IMD के मुताबिक 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच इन दोनों राज्यों में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है. शिमला, मनाली, मंडी, धर्मशाला और चंबा में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement