Advertisement

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक आज खिलेगी धूप, कहां-कहां होगी बारिश, जानें होली पर देशभर में कैसा रहेगा मौसम? 

Weather Forecast 4 March 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों से सर्दी लगभग जा चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक होली पर 4 मार्च को दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक में धूप खिलेगी. यहां आप पढ़ सकते हैं बुधवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा? 

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों से सर्दी लगभग जा चुकी है. मार्च के शुरुआत में ही लोग अप्रैल वाल गर्मी का ऐहसास करने लगे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले सप्ताह में तापमान में और बढ़ोतरी होगी.

अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री तक पहुंच जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक होली पर 4 मार्च को दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक में धूप खिलेगी. आईएमडी के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के उत्तरी भाग में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा और पूर्वी भारत तक तेज हवाएं चलेंगी.

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 4 मार्च को कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है. बुधवार को अच्छी धूप खिलेगी. इससे दिन में लोगों को गर्मी का ऐहसास होगा. आईएमडी के मुताबिक आगे आने वाले दिनों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिससे राजधानी दिल्ली के एक्यूआई में बढ़ोतरी हो  सकती है. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 7 मार्च तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और दिन के तापमान में लगातार इजाफा होता रहेगा.

यूपी-बिहार में आज कैसे रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में आसमान साफ रहेगा. बिहार में तो कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिन जगहों पर बारिश होगी वहां का तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है. बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उधर, बिहार में बुधवार को तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है. बिहार के 12 से अधिक जिलों में 4 मार्च को तापमान बढ़ेगा. गर्मी से लोगों को परेशानी होगी. 

राजस्थान में फाल्गुन में जेठ जैसा मौसम
राजस्थान में मौसम का मिजाज काफी हद तक बदल चुका है. यहां फाल्गुन के महीने में ही जेठ जैसी गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक इस राज्य में आने वाले 6 दिन मौसम शुष्क रहेगा. आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा.

मध्य प्रदेश में बढ़ेगा तापमान 
आईएमडी के नए अपडेट के मुताबिक 4 मार्च को मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा.  राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने. आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. गर्मी से राज्य के लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहा है. 

हरियाणा में कुछ जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी 
मौसम विभाग के मुताबिक 4 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा. इसके चलते बुधवार को कई जगहों पर हरियाणा में बादल छाए रहेंगे. राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की होने की भी संभावना है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement