Advertisement

बेटे का एनकाउंटर, पत्नी फरार, अब दूसरे बेटे की मौत... अतीक अहमद की फैमिली के बारे में जानिए

कभी यूपी में माफिया अतीक अहमद का खौफ था. लेकिन साल 2023 में उमेश पाल हत्याकांड में उसकी फैमिली का नाम आया तो सारा माहौल बदल गया. पहले उसके बेटे का एनकाउंटर हुआ. उसके बाद उसकी और उसके भाई की हत्या कर दी गई. अब अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है.

Atiq Ahmed Family
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

उत्तर प्रदेश का माफिया अतीक अहमद एक बार फिर चर्चा में है. झांसी में उसके छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. इस हादसे में अबान समेत 2 लोगों की मौत हुई है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद पिछले 3 साल में माफिया अतीक अहमद की फैमिली मुसीबतों में लगातार घिरती रही है. पहले हत्याकांड का आरोपी अतीक अहमद का बेटे असद अहमद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इसके बाद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई. जबकि पत्नी अभी भी शाइस्ता परवीन फरार है. अब छोटे बेटे की सड़क हादसे में हो गई. चलिए अतीक अहमद की फैमिली के बारे में बताते हैं.

अतीक अहमद की फैमिली-
कभी यूपी का चर्चित माफिया रहे और पूर्व सांसद अतीक अहमद के 5 बेटे हैं. सबसे बड़े बेटे का नाम उमर अहमद है. दूसरे नंबर के बेटे का नाम अली अहमद है. तीसरे नंबर का बेटा असद अहमद था. जबकि अतीक अहमद का चौथा बेटा अहजम अहमद है. 5वें और सबसे छोटे बेटे का नाम अबान अहद था. अतीक अहमद की पत्नी का नाम शाइस्ता परवीन है.

सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद-
पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे बड़े बेटे का नाम उमर अहमद है. वो फिलहाल नखूऊ जेल में बंद है. उसने एक रियल एस्टेट कारोबारी के अपहरण और मारपीट के मामले में सरेंडर किया था. जिसके बाद से उसे लखनऊ जेल में रखा गया है.

दूसरा बेटा अली अहमद-
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन का दूसरा बेटा अली अहमद है. अली अहमद नैनी जेल में बंद था, जहां से उसे झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे आबान अहमद सड़क हादसे का शिकार हो गया. जिसमें उसकी मौत हो गई.

तीसरा बेटा असद अहमद-
अतीक अहमद के तीसरे बेटे का नाम असद अहमद है. साल 2023 में उमेश पाल हत्या कांड में अतीक का ये बेटा मारा गया. असद अहमद को 13 अप्रैल 2023 को एसटीएफ ने झांसी में पारीछा डैम के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में असद अहमद के साथ उसका साथी मोहम्द गुलाम भी मारा गया था.

चौथा बेटा अहजद अहमद-
अतीक अहमद के चौथे बेटे का नाम अजहम अहमद है. अजहम अक्तूबर 2023 में बाल संरक्षण गृह से रिहा हुआ था. बताया जा रहा है कि उसके बाद से वो अपनी बुआ के साथ  रह रहा है.

5वां  बेटा अबान अहमद-
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे का नाम अबान अहमद है. अबान की झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई. वो जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में उसकी मौत हो गई.

अतीक की हत्या, पत्नी फरार-
असद अहमद के एनकाउंटर के 2 दिन बाद 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था. दोनों भाइयों के हाथों में हथकड़ी थी. तभी 3 हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई. जबकि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरवरी 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार है. वो लगातार पुलिस को चकमा देकर अपना ठिकाना बदल रही है. उसपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement