Advertisement

जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही हिरासत में CJP के Abhijeet Dipke! क्या होगा आगे प्रदर्शन का?

आज CJP के नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन उन्हें प्लेन के अंदर ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अब ऐसे में सवाल है कि जिस प्रदर्शन के लिए वह आए थे, क्या वह उसे कर पाएंगे?

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रस्तावित प्रॉटेस्ट होना है. इस प्रस्तावित प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस काफी मुस्तैद है और दिल्ली की किलाबंदी की गई है. इसी प्रोटेस्ट की कड़ी में सुबह 8 बजे गुरुग्राम से दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राथी को अरेस्ट कर लिया है. साथ ही दिल्ली पहुंचते ही CJP के दिपके, रांका और सौरभ दास को पुलिस ने प्लेन के अंदर से ही हिरासत में ले लिया.

कब हुए CJP के नेता गिरफ्तार?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित प्रोटेस्ट के बीच CJP ने दावा किया है कि उसके संस्थापक अभिजीत दीपके समेत तीन नेताओं को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया है. जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हैं. 

दिल्ली पुलिस ने उन्हें शनिवार को फ्लाइट से दिल्ली पहुंचने के बाद हिरासत में लिया. मामले में अभिजीत दिपके ने फ्लाइट में ही कहा- 'मैं डरने वाला नहीं हूं. हम गिरफ्तारी देने के लिए ही आए हैं.'

कब गिरफ्तार हुए ध्रुव राठी?

ध्रुव राठी को सुबह करीब 8 बजे गिरफ्तार किया गया. लेकिन उनकी गिरफ्तारी के पीछे के कारण अभी पूरी तरह से साफ नहीं है. गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया है.

राठी की गिरफ्तारी पर CJP ने कड़ी निंदा की है. CJP ने इसे सरकार के आक्रामक रवैये का हिस्सा बताया है. 

पुलिस पहले से ही थी तैयार - CJP

CJP ने दिल्ली में हुए इस कार्रवाई की कड़ी निंदा किया है. पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने पहले से सोच रखा था कि पार्टी के  नेताओं को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाएगा, जिससे वह प्रदर्शन स्थल तक न पहुंच सकें और शांतिपूर्ण प्रदर्शन न हो सके. 

क्या बोले मामले पर राहुल गांधी?

CJP प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से जाएंगे और उनकी सरकार आएगी. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे देश को अस्थिर करने की कोशिश बताया है. उनका कहना है कि भारत इन कोशिशों का कड़ाई से जवाब देगा और ऐसी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement