मोमोज खाने की ऐसी लत, 14 साल के बच्चे ने घर से चुरा कर दुकानदार को दे लाखों की गहने

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मोमोज खाने की लत के चलते एक बच्चे ने मोमोज वाले के बहकावे में आकर घर से धीरे-धीरे लाखों की जूलरी चुरा कर दे दिया है.

Addicted to Momos, 14-Year-Old Steals Jewellery in Deoria UP
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मोमोज खाने की लत के चलते एक बच्चे ने मोमोज वाले के बहकावे में आकर घर से धीरे-धीरे लाखों की जूलरी चुरा कर दे दिया है. जब यह जानकारी घर वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है.

दरअसल, लड़का थाना रामपुर कारखाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है. लड़के की उम्र 14 साल के आसपास है. नाबालिग को मोमोज की लत इस कदर पड़ी की वह घर से गहने ले जाकर मोमोज दुकान वाले को देता. इन गहनों के बदले, मोमोज वाला बच्चे को मोमोज खिलाता. इस बात जानकारी तब हुई जब बच्चे की बुआ अपना गहना लेने मायके पहुंची.

बुआ के भी चुराए गहने

जब अलमीरा खोला गया तो गहने गायब मिले, जिसके बाद पता चला कि बच्चे की ही यह करतूत है. बच्चे से पता चला कि मोमोज का ठेला लगाने वाला रामपुर कस्बे में ठेला लगाकर मोमोज बेचता है. उसी को उसने गहने दिए है. इसकी शिकायत बच्चे के पिता थाने लेकर पहुंचे जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है.

रामपुर कारखाना थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

(रिपोर्टर: राम प्रताप सिंह)

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED