Advertisement

खुली पोल तो जागा शिक्षा विभाग... लगाया जा रहा आरओ, बन रहा शौचालय, कमरों से लेकर खेल व्यवस्था की जा रही दुरुस्त

राजस्थान के जोधावास स्कूल में जहां बच्चों के लिए पहले सुविधाओं का आभाव था. वहीं अब स्कूल की खबर को दिखाए जाने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन में आया और स्कूल में भवन निर्माण किया जा रहा है. साथ ही खेल से लेकर शौचायल जैसी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है.

स्कूल में हो रहा विकास
हिमांशु शर्मा
  • अलवर,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

अलवर जिले के थानागाजी स्थित जोधावास स्कूल में बीते दिनों छात्रों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला था. छात्रों के प्रदर्शन व उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया गया. इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और तुरंत ही स्कूल में विकास कार्य शुरू किए गए. अब स्कूल के हालात बदलने लगे हैं. 

स्कूल में आरओ प्लांट लग चुका है. छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय ठीक हो चुके हैं. पानी के लिए बोरिंग की व्यवस्था की गई है. पुराने भवन को जेसीबी की मदद से गिराया जा रहा है. दूसरे भवन के कमरों की छत की वॉटरप्रूफिंगर की गई है. जल्द ही नए भवन व खेल ग्राउंड का काम भी शुरू होगा.

क्यों किया छात्रों ने प्रदर्शन?

राजस्थान में थानागाजी स्थित जोधावास स्कूल के छात्रों ने स्कूल की व्यवस्थाओं के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया था. स्कूल की व्यवस्थाओं के खिलाफ दो दिन तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों का उग्र रूप देखने को मिला. कई बार छात्र पुलिस व प्रशासन से सवाल पूछते नजर आए, तो अपनी बातों पर अड़े रहे. स्कूल के बरामदे में पटाव गिरने के बाद छात्रों ने विरोध में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया था. 

शिक्षा विभाग फौरन आया एक्शन में

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान शिक्षा विभाग ने मीडिया कर्मी, सोशल वर्कर, यूटुबर सहित सभी के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी और बिना अनुमति के वीडियो बनाने व फोटोग्राफी पर भी रोक लगाई गई. इसके बाद तुरंत प्रभाव से स्कूल में शिक्षक लगाए गए. तो प्रशासन ने छात्रों की सभी मांगों को मानते हुए जल्द से जल्द उनके सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था. 

इस दिशा में जल्द काम शुरू हुआ. स्कूल में शौचालय ठीक करवाए गए. उनमें टाइल्स लगवाई गई है. स्कूल में नया आरओ प्लांट लगाया गया है. साथ ही बोरिंग की व्यवस्था भी की गई है. स्कूल के पुराने भवन को जेसीबी की मदद से गिराया जा रहा है. नए भवन को भी ठीक कर दिया गया है. स्कूल का भवन दो हिस्सों में बंटा हुआ था. ठीक भवन के कमरों की छत पर वॉटरप्रूफिंगर करवाई गई है. जिससे बारिश के समय में कमरों की छत से पानी नहीं गिरेगा.

केवल भवन निर्माण नहीं, खेल व्यवस्थाएं भी

छात्रों के लिए खेल ग्राउंड में अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही ह जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुराना भवन को गिराने का काम चल रहा है. उसकी जगह पर जल्द ही 7 कमरे बनाए जाएंगे. जिनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है. 

साथ ही बच्चों के खेल ग्राउंड की व्यवस्था भी की जा रही है. उसका काम भी चल रहा है. स्कूल में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. बच्चों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो. उसका पूरा प्रयास किया जा रहा है. साथ ही बच्चों की डिमांड के अनुसार विभाग व प्रशासन ने जो भी उनसे आश्वासन किए थे. सभी आश्वासन पूरे किए जा रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement