Advertisement

Air Asia Free Ticket: 50 लाख मुफ्त टिकट दे रही है एयर एशिया...लेकिन ऑफर सीमित समय तक

Air Asia अपने यात्रियों को अपनी शानदार वापसी के उपलक्ष्य में फ्री टिकट ऑफर कर रहा है. 19 सितंबर से कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन पर अब एयर एशिया 5 मिलियन सीटों की मुफ्त बिक्री कर रहा है.

Air Asia free ticket
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों के लिए है ऑफर
  • 25 सितंबर तक ऑफर

अपनी वापसी को सेलिब्रेट करने के लिए Air Asia ने 50 लाख फ्री सीटों की सेल निकाली है. मतलब कि एयरलाइंस 50 लाख मुफ्त हवाई सीट दे रही है. हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी शामिल हैं.  ये ऑफर 25 सितंबर तक है. रिपोर्ट के अनुसार, ऑफर 1 जनवरी से 28 अक्टूबर 2023 के बीच होने वाली यात्रा के लिए मान्य हैं. 

कहां मिलेगा ऑफर?
एयरलाइन की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर यह ऑफर उपलब्ध है. ऐप या वेबसाइट पर, इसे एक्सेस करने के लिए ग्राहकों को "फ्लाइट्स" आइकन चुनना होगा.एयरएशिया के ग्रुप चीफ कमर्शियल ऑफिसर कैरन चैन ने अपने लॉयल पैसेंजर्स का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इनके साथ की वजह से ही आज हम ये ऑफर दे पाए. कंपनी ने कई पसंदीदा डेस्टीनेशन उड़ाने फिर से शुरू की हैं. इसके अलावा नए और डेस्टीनेशन भी जोड़े जाएंगे.

चैन ने कहा, "यह एक्सट्रा स्पेशल बिक्री हमारे 21वें जन्मदिन और दुनियाभर में सीमाओं को धीरे-धीरे फिर से खोलने के जश्न के लिए एक साथ रखी गई थी और इस सब के साथ, हम सभी को हमारी बड़ी बिक्री का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और हमेशा हवाई यात्रा को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमेशा की तरह हम उम्मीद करते हैं कि सर्वोत्तम मूल्य के किराए में तेजी से कटौती की जाएगी, इसलिए हम मूल्य चाहने वालों से शीघ्रता से आने का आग्रह करते हैं."

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों के लिए है ऑफर
थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम सहित कई आसियान देशों (ASEAN)के यात्री इस प्रस्ताव के लिए पात्र हैं. दो महीने पहले, AirAsia ने ग्राहकों को मुफ्त यात्रा की पेशकश की थी. बता दें कि एयर एशिया सस्ती टिकट देने वाली एयरलाइन इंडस्ट्री में सबसे आगे आती है. फ्री टिकट वाला ऑफर 19 सितंबर से शुरू हो चुका है. एयर एशिया की 50 लाख मुफ्त सीटों का ऑफर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान दोनों के लिए है. इनमें बैंकॉक से कराबी और फुकेत के लिए सीधी उड़ान, साथ ही बैंकॉक (डॉन मुएंगा) से चियांग माई, सकोन के लिए सीधी उड़ान भी शामिल है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement