Advertisement

बरसात में हिल स्टेशन बन गई हैं अरावली की वादियां, लुत्फ उठा रहे पर्यटक, वीडियो और तस्वीरें देखिए

एनसीआर में बरसात से मौसम सुहाना हो गया है. राजस्थान के अलवर में तापमान 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अरावली की वादियां हिल स्टेशन बन चुके हैं. लोग फैमिली के साथ पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं और मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं.

Alwar Tourists
हिमांशु शर्मा
  • अलवर,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

अलवर सहित एनसीआर और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्र में हो रही रुक-रुक के बारिश के बाद मौसम सुहाना हो चुका है. तापमान में तीन से चार डिग्री के गिरावट दर्ज की गई है. बारिश के बाद अरावली की वादियां हिल स्टेशन बन चुकी है. पहाड़ों में बने पर्यटन स्थलों पर लोग परिवार के साथ पहुंचने लगे हैं और बारिश का आनंद ले रही है. बारिश के दौरान अरावली की पहाड़ियों से झड़ते निकलने लगते हैं और खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.

अलवर शहर अरावली की गोद में बसा हुआ है. चारों तरफ अरावली की सुंदर पहाड़ियां है. बारिश के दौरान यह पहाड़ियां हरी-भरी व खूबसूरत हो जाती है. 

बीती रात से रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद जहां शहर में चारों तरफ पानी जमा है. जल भराव की समस्या है. लोगों के घरों में पानी भर गया है. बाजार चौराहा तालाब बन चुके है.

दूसरी तरफ पहाड़ों से जगह-जगह झरने गिरने लगे हैं. अरावली की वादियां हिल स्टेशन बन चुकी हैं. सुबह के समय शहर के कृष्ण कुंड, जम्मूसाना, गर्वाजी सहित सभी वॉटरफॉल पर हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे. 

इस दौरान युवा महिला बच्चों व युवाओं ने मौसम का आनंद लिया.

चारों तरफ मौसम का नजारा आकर्षण था. इस दौरान युवाओं ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में घूमने के लिए अलवर बेहतर विकल्प है. 


लोगों को अपने परिवार के साथ एक बार यहां घूमने के लिए जरूर आना चाहिए. तो वहीं बुजुर्गों ने कहा कि सरकार को तस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है. 

सभी पर्यटन स्थल अपने आप में ऐतिहासिक स्थल है, यहां विकास कार्य होने चाहिए. इन पर सुरक्षा के इंतजाम करनी चाहिए. साथ ही इनको बेहतर बनाने के लिए साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement